साध्वी ने दिग्विजय सिंह की तुलना श्रीराम से की, कहा- वापस राजगद्दी पर बैठाओ

साध्वी ने दिग्विजय सिंह की तुलना श्रीराम से की, कहा- वापस राजगद्दी पर बैठाओ

डिजिटल डेस्क, गुना। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है। उसी रफ्तार में नेताओं के स्वर भी तीखे और तेज होते जा रहे हैं। विपक्षी कांग्रेस पार्टी का भी हाल कुछ ऐसा ही नजर आ रहा है। पार्टी में भीतरवाद की बात तो जगजाहिर है, मगर इसी को हवा देने का काम अब पार्टी की ही नेता साध्वी मोहनी देवी ने भी कर दिया है। गुना शहर में आयोजित एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए साध्वी ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को दोबारा सीएम बनाने की मांग उठाकर नया मुद्दा खड़ा कर दिया है।

बता दें कि विधानसभा चुनाव को लेकर एमपी के गुना शहर में कांग्रेस ने एक चुनावी सभा का आयोजन किया था। इसी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता और साध्वी मोहनी देवी ने दिग्विजय सिंह की उपस्थिति में उन्हें दोबारा से एमपी का सीएम बनाने की मांग उठा दी। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया और न्यूज चैनल्स पर काफी चल रहा है।

साध्वी ने मंच से दिग्विजय सिंह को सीएम बनाने की मांग को उठाते हुए उनकी तुलना भगवान श्री राम से तक कर दी। साध्वी ने कहा, "जिस तरह भगवान श्री राम ने 14 वर्ष का वनवास काटा था, उसी तरह हमारे नेता दिग्विजय सिंह ने भी वनवास काटा है। दिग्विजय सिंह भी नर्मदा यात्रा के दौरान जंगल-जंगल जाकर लोगों से मिले हैं। अब दिग्विजय सिंह को राजगद्दी सौंपनी चाहिए। गद्दी पर अगर कोई दूसरा बैठेगा तो गलत होगा।"

ज्योतिरादित्य के गढ़ में उठी ये मांग
साध्वी की यह बात इसलिए भी काफी अहमियत रखती है, क्योंकि जिस जगह पर यह बात कही गई है, वह कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया का गृहक्षेत्र ही है। ज्योतिरादित्य सिंधिया को इस चुनाव में कांग्रेस सीएम के रूप में देखा जा रहा है और उन्हीं के क्षेत्र में जब इस तरह की मांग उठने लगे तो समझ ही सकते हैं कि यह पार्टी के लिए कितना काफी घातक साबित हो सकता है।

Created On :   16 Nov 2018 4:57 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story