मालेगांव बम धमाका मामले में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को अदालत ने दी कोर्ट में उपस्थिति से छूट

Sadhvi Pragya Thakur granted exemption from court appearance in Malegaon bomb blast case
मालेगांव बम धमाका मामले में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को अदालत ने दी कोर्ट में उपस्थिति से छूट
मालेगांव बम धमाका मामले में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को अदालत ने दी कोर्ट में उपस्थिति से छूट

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई में राष्ट्रीय जांच एजेंसी की विशेष (एनआईए) अदालत ने साल 2008 के मालेगांव बम धमाके मामले की आरोपी व भारतीय जनता पार्टी की सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को कोर्ट में उपस्थिति से छूट दे दी है। साध्वी इस मामले के सात आरोपियों में से एक है जो अदालत के निर्देश के तहत कोर्ट में सोमवार को हाजिर हुईं थी और अदालत से कोर्ट में हाजरी से छूट देने का निवेदन किया था। इसके बाद कोर्ट ने साध्वी को इस विषय पर आवेदन दायर करने को कहा था। 
 
मंगलवार को न्यायाधीश पीआर शित्रे के सामने इस मामले की सुनवाई हुई। साध्वी के वकील जेपी मिश्रा ने साध्वी को कोर्ट में उपस्थिति से छूट देने के लिए अदालत में आवेदन दायर किया। इस दौरान उन्होंने न्यायाधीश के सामने कहा कि स्वास्थ्य व सुरक्षा कारणो के चलते उनके मुवक्किल को सफर करने में दिक्कत हो रही है। इसलिए वे रोजाना कोर्ट में उपस्थित नहीं हो सकती है।  उन्होंने कहा कि मेरी मुवक्किल कई बीमारियों से पीड़ित है। जिसका वे दिल्ली के एम्स अस्पताल में इलाज करा रही है।

उन्होंने कहा कि मेरी मुवक्किल के मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भी सोमवार को कुछ जांच कराई है। और वहां के डाक्टरों ने भी साध्वी के कई बीमारियों से पीड़ित होने की बात कही है और कहा है कि डाक्टरों की पूरी एक टीम उनके इलाज में ललेगी। अधिवक्ता मिश्रा कहा कि उनकी जान को खतरा है। इसलिए मध्य प्रदेश सरकार ने उनकी सुरक्षा में हथियारों से लैस 6 सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। दो सुरक्षाकर्मी हर समय उनके साथ होते हैं। इसलिए उन्हें हर बार सुरक्षाकर्मियों के साथ यात्रा करने में दिक्कत आ रही है। उन्होंने कहा कि मेरी मुवक्किल भोपाल से सांसद है। इस लिहाज से अपने क्षेत्र की जनता के प्रति भी उनकी जिम्मेदारी है। इसलिए मेरी मुवक्किल को कोर्ट में उपस्थिति से छूट दी जाए।  इन दलीलों को सुनने के बाद न्यायाधीश ने साध्वी को कोर्ट में उपस्थिति से छूट दे दी पर कहा कि जब भी अदालत को उनकी उपस्थिति की जरुरत पड़ेगी तो उन्हें कोर्ट में हाजिर होना पड़ेगा। गौरतलब कि इस धमाके में 6 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 100 लोग घायल हो गए थे।

पुरोहित हुए क्वारेंटाइन
इधर इसी मामले के आरोपी लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित को खुद को घर में 14 दिन के लिए क्वारेंटाइन कर लिया है। पुरोहित हाल ही में अपने एक करीबी रिश्तेदार के संपर्क में आए थे। जो कोराना संक्रमित पाए गए है। इसके बाद पुरोहित ने सर्तकता के तौर पर खुद को क्वारेंटाइन कर लिया है। मंगलवार को अदालत को भी पुरोहित के क्वारेंटाइन होने की जानकारी दी गई। 


 

Created On :   5 Jan 2021 12:58 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story