- Home
- /
- राजस्थान की युवती के साथ सहेली के...
राजस्थान की युवती के साथ सहेली के पति ने किया दुष्कर्म

डिजिटल डेस्क, नागपुर। राजस्थान के जयपुर शहर से नागपुर आई एक युवती दुष्कर्म का शिकार हो गई। सहेली के पति ने दो मित्रों की मदद से उसके साथ दुष्कर्म किया। मामला गिट्टीखदान थाना पहुंचने पर तीनों आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।
जान से मारने की धमकी दी
पीड़िता 23 वर्षीय है। वह नागपुर के गिट्टीखदान थाना क्षेत्र में रहने वाली सहेली के घर आई हुई थी। सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात सहेली का पति जुनैद खान ने मौका पाकर अपने मित्र जरीन और सोनू की मदद से पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बारे में किसी और को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी।
दूसरे कमरे में सोई थी सहेली
इसके बाद डरी-सहमी पीड़िता ने घटना की जानकारी सुबह सहेली को दी, हालांकि घटना के दौरान सहेली घर में ही थी, लेकिन वह दूसरे कमरे में सोई थी। शिकायत नही देने के लिए पीड़िता पर बहुत दबाव बनाया गया। अंतत: मामला थाने पहुंचा। मंगलवार देर रात प्रकरण दर्ज किया गया। जांच जारी है।
Created On :   20 Jan 2021 3:06 PM IST