कहा - धूमधाम से मनाएंगे कृष्णजन्माष्टमी

Said - will celebrate Krishna Janmashtami with pomp
कहा - धूमधाम से मनाएंगे कृष्णजन्माष्टमी
भाजपा ने ठाकरे सरकार को बताया हिंदू विरोधी  कहा - धूमधाम से मनाएंगे कृष्णजन्माष्टमी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कोरोना संकट के चलते राज्य सरकार ने लॉकडाउन में कई तरह की सहूलियतें दी है पर अभी भी धार्मिक, सांस्कृतिक व राजनीतिक कार्यकर्मों पर रोक लगाई गई है पर प्रदेश भाजपा ने ऐलान किया है कि हम भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाएंगे। प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता व विधायक राम कदम ने शुक्रवार को कहा कि महाराष्ट्र की सरकार ने शराब की दुकानें खोल दी, बियर बार खोल दिए पर मंदिरों को अभी बंद कर रखा है।

उन्होंने कहा कि पिछले 2 वर्षों में पूरे देश ने देखा है कि महाराष्ट्र सरकार कितनी हिंदू विरोधी है। हम सरकार का हिंदू विरोधी फैसला नहीं मानेंगे और श्री कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाएंगे। भाजपा विधायक ने कहा कि महामारी को लेकर राज्य सरकार कोई नियम बना सकती है हम नियमों का पालन करेंगे लेकिन दहीहंडी उत्सव धूमधाम से मनाएंगे। गौरतलब है कि आगामी 30 अगस्त को कृष्ण जन्माष्टमी है। महाराष्ट्र में यह त्यौहार बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। 
 

Created On :   13 Aug 2021 5:43 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story