पुलिस कर्मियों को हैंड सैनिटाइजर बांटेंगे सलमान खान

Salman Khan will distribute hand sanitizer to police personnel
पुलिस कर्मियों को हैंड सैनिटाइजर बांटेंगे सलमान खान
पुलिस कर्मियों को हैंड सैनिटाइजर बांटेंगे सलमान खान

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कोरोना के प्रकोप के बीच फिल्म अभिनेता सलमान खान की ओर से कोरोना योद्धाओं की मदद के लिए की गई पहल की मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सराहना की हैं। हर तरफ से हैंड सैनिटाइजर की बढ़ती मांग को देखते हुए सलमान खान ने पुलिस महकमे के लोगों को  सैनिटाइजर के वितरण का निर्णय लिया है।  यह पहला मौका नहीं है जब सलमान ने लोगों की मदद के लिए हाथ बढ़ाए हैं। पहले भी उन्होंने बड़े पैमाने पर जरुरतमंद लोगों की सहायता की है और उन्हें राहत पहुंचाई हैं। सलमान की ओर से कोरोना योद्धाओं के प्रति दिखाई गई इस उदारता की मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर तारीफ की और मुंबई पुलिस को एक लाख हैंड सैनिटाइजर बांटने के लिए आभार व्यक्त किया है। हमेशा जरूरतमंदों की मदद के लिए तत्पर रहने वाले सलमान ने हाल ही में  फ्रेश नाम के पर्सनल केयर ब्रांड की शुरुआत की है। जिसे अब कोरोना योद्धाओं में बांटा जाएगा। जिससे कोरोना योद्धा खुद को कोरोना के संक्रमण से बचा सके।

Created On :   30 May 2020 4:57 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story