देश के लिए कुर्बानी देने वाले 264 शहीद वीर सपूतों को दी सलामी

Salute given to 264 martyr brave sons who sacrificed for the country
देश के लिए कुर्बानी देने वाले 264 शहीद वीर सपूतों को दी सलामी
नागपुर देश के लिए कुर्बानी देने वाले 264 शहीद वीर सपूतों को दी सलामी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले 264 शहीद पुलिस अधिकारियों - जवानों की याद में शहर पुलिस मुख्यालय के परेड मैदान पर शहीद स्मृति दिन मनाया गया। वीर सपूतों को हवा में फायर कर  सलामी देकर मानवंदना दी गई। दो मिनट का मौन रखा गया। पुलिस मुख्यालय के परेड मैदान पर बने हुतात्मा स्मारक पर पुष्पचक्र और पुष्प अर्पित किया गया। पूरे देश में 21 अक्टूबर का दिन शहीद पुलिस स्मृति दिन के रूप में मनाया जाता है। शुक्रवार को सुबह करीब 8 बजे पुलिस मुख्यालय परिसर में पुलिस परेड मैदान पर आयोजित कार्यक्रम में सबसे पहले वीर सपूतों के नामों का पठन किया गया। पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने पुष्पचक्र अर्पित किए। पुलिस महानिरीक्षक नागपुर परिक्षेत्र के  छेरिंग दाेरजे, सह पुलिस आयुक्त अस्वती दोरजे,  अतिरिक्त पुलिस आयुक्त नवीनचंद्र रेड्डी, राज्य आरक्षी बल नागपुर के  महानिरीक्षक प्रशांत जांभाेलकर, नागपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक  विजयकुमार मगर, पुलिस उपायुक्त सारंग आव्हाड,  बसवराज तेली,  चिन्मय पंडित, डा. संदीप पखाले,  चेतना तिडके, सभी  सहायक पुलिस आयुक्त व सभी थानों के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक, सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी, कर्मचारी व नागरिक उपस्थित थे। वीर सपूतों को मानवंदना देने के लिए नागपुर शहर पुलिस दल, नागपुर जिला ग्रामीण पुलिस दल, नागपुर लोहमार्ग व अन्य पुलिस विभाग के दस्ते व बैंड पथक शामिल हुए। परेड का संचालन आरक्षी पुलिस निरीक्षक विजय प्रतापसिंह परिहार ने किया।  संचालन वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक  अशोक बागुल ने किया। अपराध शाखा पुलिस विभाग के सहायक पुलिस आयुक्त रोशन पंडित व सहायक पुलिस आयुक्त  अजनी विभाग  के गणेश  बिराजदार ने अधिकारियों व जवानों के नाम का वाचन किया।
 

Created On :   22 Oct 2022 4:23 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story