बसपा और गोंडवाना के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी समाजवादी पार्टी : अखिलेश

samajwadi party bsp gondwana party alliance for mp assembly election 2018
बसपा और गोंडवाना के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी समाजवादी पार्टी : अखिलेश
बसपा और गोंडवाना के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी समाजवादी पार्टी : अखिलेश

डिजिटल डेस्क, खजुराहो। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि कांग्रेस से कोई गठबंधन नहीं हुआ है। पार्टी पूरी ताकत से यहां गोंडवाना और बसपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। पार्टी के कार्यकर्ताओं तथा नेताओं के बीच आगामी विधानसभा चुनाव में टिकटार्थियों के आवेदन के साथ  यादव ने मंथन किया। खजुराहो के सितारा होटल ललित में कल सुबह से प्रदेश भर के टिकटार्थियों का आने का सिलसिला शुरू हो गया था।

कांग्रेस के सिर फोड़ा ठीकरा
आज 9 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे प्रेस को संबोधित करते हुए अखिलेश ने कांग्रेस पार्टी पर गठबंधन न होने देने का ठीखरा फोड़ा, यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का किसी के साथ भी गठबंधन नहीं हो पा रहा है।अब तो कांग्रेस को बहुजन समाज पार्टी को पहले मनाना पड़ेगा,बाद में हमसे बात होगी। हमारा गठबंधन गोंडवाना गड़तंत्र पार्टी से हो चुका है,तथा बसपा से गठबंधन हो जाएगा। कांग्रेस के बागियों को टिकिट देने के सवाल पर  यादव ने कहा कि कांग्रेस ने शुरुआत की है जब हमारे घोषित प्रत्याशी को तोड़ लिया। उन्होंने कांग्रेस के नेताओं की बयानबाजी पर कहा कि कांग्रेस को जवाब देना पड़ेगा कि आजादी के बाद से किसानों की हालत में सुधार क्यों नहीं हुआ।

गुजरात मुद्दे पर भड़के
गुजरात के मुद्दे पर कांग्रेस को स्थिति साफ करना चाहिए तो वहीं भाजपा को जिम्मेवारी निभानी पड़ेगी। ये देश के लिए खतरनाक स्थिति में ले जाएगा,घटना दुखद है,लेकिन किसी एक दोषी व्यक्ति के कारण उत्तर प्रदेश, बिहार,मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ के लोगों को पर अत्याचार नहीं होना चाहिए। हरिजन एक्ट पर  यादव ने कहा कि हम चाहते हैं कि देश मे जातियों की गडऩा हो और आबादी के आधार पर सबको हक मिल। प्रत्याशियों की सूची घोषित करने के सवाल पर  अखिलेश ने कहा कि टिकिट वितरण में राजनैतिक दलों को दिक्कत आती है। सभी को संतुष्ट करना संभव नहीं है इसलिए समय पर ही सूची जारी करेंगे।

इंतजार करिए, हम अपराधियों को टिकिट नहीं देंगे। सपा प्रदेश अध्यक्ष को सिलवानी से टिकिट दिया गया, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक यादव को ग्वालियर ग्रामीण से टिकिट दिया गया है। कांग्रेस से सपा में शामिल हुए जगदीश यादव चाहें तो चुनाव लड़ें।  यादव ने बताया शम्भू शरण दुवे को हमारी पार्टी चुनाव लड़ा सकती है।श्री यादव ने कहा कि हम इस बार कमजोर जरूर हैं पर आनेवाले समय में जिम्मेवारी से कम करेंगे। भाजपा की केन्द्र तथा प्रदेश की सरकार में किसानों का शोषण हो रहा है, वह आत्महत्या कर रहे हैं और सरकार आंकड़े छुपा रही है। प्रदेश के व्यापम घोटाले की जिसने बात करी तो कोई नर्क गया कोई स्वर्ग भेज दिया गया, प्रदेश की सड़कें खराब हैं, हम अपना घोषणा पत्र जारी करके सभी वर्गों के लोगों का विकास करेंगे।

 

Created On :   9 Oct 2018 11:41 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story