BMC मुख्यालय में नमाज के लिए जगह चाहती है समाजवादी पार्टी, भाजपा का जबरदस्त विरोध

Samajwadi party wants a place for prayer in BMC headquarter- BJP opposes
BMC मुख्यालय में नमाज के लिए जगह चाहती है समाजवादी पार्टी, भाजपा का जबरदस्त विरोध
BMC मुख्यालय में नमाज के लिए जगह चाहती है समाजवादी पार्टी, भाजपा का जबरदस्त विरोध

डिजिटल डेस्क, मुंबई।  समाजवादी पार्टी (सपा) के नगरसेवक रईस शेख ने मुंबई महानगरपालिका (BMC) मुख्यालय में नमाज पढ़ने के लिए जगह उपलब्ध कराने की मांग को लेकर मुंबई मनपा के महापौर को पत्र लिखा है। भारतीय जनता पार्ट ने इस मांग का जोरदार विरोध किया है। महापौर विश्वनाथ महाडेश्वर को लिखे पत्र में सपा के गट नेता श्री शेख ने कहा है कि मनपा मुख्यालय में मुस्लिमों के नमाज पढने के लिए एक जगह उपलब्ध कराई जाए।

शेख के अनुसार मुंबई मनपा में अलग-अलग राजनीतिक दलों में कई मुस्लिम नगरसेवक हैं। इसके अलावा वहां पर काफी संख्या में मुस्लिम अधिकारी व कर्मचारी है। मुस्लिम समुदाय के लोग दिन में पांच बार नमाज पढते हैं। ऐसे में इस समुदाय से जुड़े लोग नमाज पढने के लिए या तो राजनीतिक पार्टियों के कार्यालय का इस्तेमाल करते हैं या अन्य खाली जगह पर जाकर नमाज पढते हैं। पर्याप्त जगह न होने के कारण नमाज पढ़ने में सबसे ज्यादा परेशानी मुस्लिम महिलाओं को होती है।

शेख ने कहा कि मुस्लिम नगरसेवकों, अधिकारियों व महिलाओं को नमाज पढने में कोई दिक्कत न हो इसके लिए मुंबई मनपा मुख्यालय में एक अलग स्थान आरक्षित किया जाए। वहीं भारतीय जनता पार्टी के गट नेता मनोज कोटक ने सपा नगरसेवक शेख के पत्र को एक पब्लिसिटी स्टंट बताया है। उन्होंने कहा कि मुंबई मनपा मुंबईकरों को सुविधाएं प्रदान करने के लिए है। यहां पर किसी तरह की अनुचित धार्मिक मांग नहीं की जानी चाहिए। सपा नगरसेवक ने निजी हित में नमाज पढ़ने के लिए जगह की मांग की है।

Created On :   28 Sept 2018 9:46 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story