गांव की संकरी गली में फंसा सांबर, घंटों रेस्क्यू के बाद निकला

Sambar trapped in narrow space between two houses, relief after rescue
गांव की संकरी गली में फंसा सांबर, घंटों रेस्क्यू के बाद निकला
गांव की संकरी गली में फंसा सांबर, घंटों रेस्क्यू के बाद निकला

डिजिटल डेस्क, नागपुर। मंगलवार सुबह एक सांबर गांव में घुस गया। वो जब दो घरों की संकरी गली से निकलने की कोशिश में था, तो उसमें फंस गया। काफी देर तक कोशिश करने के बाद भी निकल नहीं सका। ऐसे में थक कर वही बैठ गया। कुछ देर के बाद गांववालों का उस पर ध्यान गया। उन्होंने तुरंत वन विभाग को जानकारी दी। जिसके बाद नागपुर से डॉक्टर बिलाल और रेस्कयु ऑफिसर निम्बेकर टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। सांबर को बेहोश कर वहां से निकाला गया। शाम 4 बजे उसे छोड़ा गया। यहां कई बार कुएं में जानवर के गिरने की घटनाएं भी होती रही है। लेकिन इस बार मामला कुछ अलग ही था।

बताजा जा रहा है कि कुही के मांडला गांव में भिमराव मेश्राम का घर है। जिसमें घरों के बीच एक संकरी से गली बनी है। गांव के आस-पास ही उमरेड़-करांडला जंगल की सीमा है। सुबह यहां मादा सांबर जिसकी उंचाई लगभग 3 फीट थी, गांव के भीतर घुस गया। जब वह संकरी गली से गुजरने की कोशिश करने लगा, तो मोटे शरीर के कारण आगे नहीं जा सका। पीछे जाने की कोशिश में कई बार नाकामयाब रहा, ऐसे में थककर वही बैठ गया। जब गांववालों की नजर पड़ी, उसके बाद वन विभाग को जानकारी दी गई। 

नागपुर से आरएफओ निंबेकर के साथ वनरक्षक सूर्यवंशी, मिटकरी, आरएफओ (उमरेड़) वाघ, उत्तर उमरेड के आरएफओ ठोंबरे थे। गांव जाने के बाद देखा गया कि सांबर काफी संकरी गली में फंसा था। ऐसे में उसे निकालना वन विभाग के लिए चुनौति बन समान था। लेकिन डॉ. बिलाल के मार्गदर्शन में सांबर को बेहोश किया गया। जिसके बाद उसे वहां से सुरक्षित निकाला गया। फिल वेलगाव में उसे छोड़ा गया।

Created On :   24 Oct 2018 1:08 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story