- Home
- /
- संभाजी के राज्याभिषेक में रहा...
संभाजी के राज्याभिषेक में रहा दीपावली जैसा नजारा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। ऐतिहासिक महानाट्य ‘शिवपुत्र संभाजी’ में संभाजी के राज्याभिषेक के अवसर पर रंगमंच का नजारा देखकर पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। ऐसा नजारा था कि मानो दीपावली हो। आसमान पटाखों की रोशनी से नहा उठा। माध्यम लोकसेवा प्रतिष्ठान, नागपुर व मोहन मते मित्र परिवार द्वारा महानाट्य का आयोजन रेशमबाग में किया जा रहा है। महानाट्य के तीसरे दिन दर्शकों में भारी उत्साह रहा। संभाजी के जन्म से लेकर उनके राज्याभिषेक तक का हर दृश्य दर्शकों को भा रहा है।
कलाकारों ने बांधा समां
महानाट्य में शहर के 300 से अधिक कलाकार शामिल हैं। सभी पात्राें ने अपने किरदार को बखूबी तरीके से निभाया है। महानाट्य में मराठा और मुगलों के बीच हुई तलवारबाजी का दृश्य सभी को भा रहा है। संभाजी की भूमिका में डॉ. अमोल कोल्हे को सामने देखकर दर्शक जोश से भर उठे। उद्घाटन के अवसर मंच पर महापौर नंदा जिचकार, विधायक अनिल सोले, बंटी कुकड़े आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। साथ ही संस्था अध्यक्ष मोहन मते, संजय खुले, नगरसेविका श्रद्धा पाठक भी प्रमुखता से उपस्थित थीं।
मैत्री गौरव पुरस्कार का आयोजन 30 को
नागपुर मैत्री गौरव पुरस्कार के संदर्भ में विष्णु जी की रसोई में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गई। इस दौरान मैत्री परिवार संस्था के अध्यक्ष संजय भेंडे ने बताया कि समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों को मैत्री गौरव पुरस्कार 30 दिसंबर को दिया जाएगा। कार्यक्रम 5.30 बजे साइंटिफिक सभागृह लक्ष्मी नगर में होगा। तेरहवां मैत्री गौरव पुरस्कार युवा संशोधक अंजिक्य कोत्तवार को दिया जाएगा। इसके साथ ही डॉ. शिवनाथ कुंभारे, विजय धुगे, सरिता कौशिक, मतीन भोसले, राम वाणी, रितेश भोयर तथा पुलिस विभाग से भी किसी एक व्यक्ति को वीएनआईटी के विश्राम जामदार के हाथों सम्मानित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि मैत्री परिवार संस्था पिछले 13 वर्षों से पर्यावरण, शिक्षा, सामाजिक, सांस्कृतिक और आरोग्य के क्षेत्र में योगदान दे रही है। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान संस्था के उपाध्यक्ष प्रा. विजय शाहाकार, सचिव प्रमोद पेंडके मौजूद थे।
Created On :   25 Dec 2018 2:26 PM IST