- Home
- /
- संजय बर्वे को मिली मुंबई के पुलिस...
संजय बर्वे को मिली मुंबई के पुलिस कमिश्रर की कमान

डिजिटल डेस्क, मुंबई। आईपीएस अफसर संजय बर्वे मुंबई के नए पुलिस कमिश्रर होंगे। वहीं मौजूदा कमिश्रर सुबोध कुमार जायसवाल को महाराष्ट्र का डीजीपी नियुक्त किया गया है। 1987 बैच के आईपीएस संजय बर्वे की छवि एक ईमानदार और स्वस्छ पुलिस अधिकारी की है। महाराष्ट्र एटीएस से लेकर मुंबई में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके है। बर्वे फिलहाल राज्य एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) के चीफ है।
Maharashtra: DG Anti Corruption Bureau (ACB), Sanjay Barve to take over as new Commissioner Mumbai Police, present Mumbai Police Commissioner Subodh Jaiswal to be New DGP Maharashtra.
— ANI (@ANI) February 28, 2019
महाराष्ट्र के गृह विभाग ने इस संबंध में अधिकारिक घोषणा कर दी है। 1985 बैच के आईपीएस अधिकारी सुबोध कुमार जायसवाल फिलहाल मुंबई पुलिस के कमिश्रर है। पुलिस कमिश्रर के पद की रेस में कई नाम थे। जिसमें ठाणे के पूर्व कमिश्रर परमबीर सिंह का नाम भी रेस में शामिल था। आखिर में राज्य सरकार ने बर्वे के नाम पर मुहर लगाई।
Created On :   28 Feb 2019 3:36 PM IST