औरंगाबाद से संजय केनेकर  होंगे विप उप चुनाव में भाजपा उम्मीदवार 

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
महाराष्ट्र विधान परिषद औरंगाबाद से संजय केनेकर  होंगे विप उप चुनाव में भाजपा उम्मीदवार 

डिजिटल डेस्क, मुंबई।  महाराष्ट्र विधान परिषद की एक सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए प्रदेश भाजपा ने औरंगाबाद शहर जिला अध्यक्ष संजय केनेकर को उम्मीदवारी देने की सिफारिश पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति को की है। बुधवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील ने यह जानकारी दी।  विधान परिषद में कांग्रेस के सदस्य और पार्टी के विधायक दल नेता रहे शरद रणपिसे के निधन से रिक्त हुई सीट पर उपचुनाव 29 नवंबर को होगा। इस उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामांकन भरने की आखिरी तारीख 16 नवंबर है। विधानसभा सदस्यों के मतदान से यह चुनाव होगा। इस उपचुनाव में कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधे लड़ाई होगी।

महाविकास आघाड़ी के तीनों दलों की संख्याबल को मिलाकार सत्ताधारी कांग्रेस के पास उपचुनाव की सीट के लिए स्पष्ट बहुमत है। इसलिए उपचुनाव में कांग्रेस की राह आसान मानी जा रही है। इधर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील ने विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस समेत पार्टी के कोर कमेटी के सदस्यों के साथ चर्चा के बाद केनेकर को प्रत्याशी बनाने की शिफारस की है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा की अनुमति से केंद्रीय चुनाव समिति केनेकर की उम्मीदवारी की घोषणा करेगी। इसके बाद प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में केनेकर पर्चा दाखिल करेंगे। पाटील ने विश्वास जताते हुए कहा कि विधानसभा सदस्यों द्वारा निर्वाचित होने वाली सीट के उपचुनाव पार्टी पूरी ताकत से लड़ेगी और जीतेगी। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस पुणे कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व मंत्री रमेश बागवे और पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहन जोशी में से किसी एक को अपना उम्मीदवार बना सकती है।   

Created On :   10 Nov 2021 6:24 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story