संजय राऊत के ट्विट ने मचाई खलबली

Sanjay Rauts tweet created panic
संजय राऊत के ट्विट ने मचाई खलबली
महाराष्ट्र संजय राऊत के ट्विट ने मचाई खलबली

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश में सियासी गहमागहमी के बीच शिवसेना सांसद संजय राऊत ने बुधवार की दोपहर को ट्वीट करके कहा कि राजनीतिक परिस्थित महाराष्ट्र विधानसभा के बर्खास्त होने की दिशा में बढ़ रही है। राऊत के इस ट्वीट से राजनीतिक गलियारे में खलबली मच गई। इसके बाद राऊत ने मीडिया के सामने आकर सफाई दी।   राऊत ने कहा कि मैंने ऐसा नहीं कहा है कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे इस्तीफा देंगे। प्रदेश की राजनीति भविष्य में क्या करवट बदलेगी, यह कोई कह नहीं सकता है। किसी राज्य में जब इस तरह की परिस्थिति पैदा होती है तो आमतौर पर विधानसभा बर्खास्त करके सरकार चुनाव का सामना करती है। राऊत ने कहा कि शिवसेना के कुछ विधायक महाराष्ट्र के बाहर हैं लेकिन महाविकास आघाड़ी एकजुट है। 
 

Created On :   22 Jun 2022 8:52 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story