नागपुर के संकल्प गुप्ता शतरंज के ग्रैंडमास्टर

Sankalp Gupta of Nagpur, Grandmaster of Chess
नागपुर के संकल्प गुप्ता शतरंज के ग्रैंडमास्टर
खेल नागपुर के संकल्प गुप्ता शतरंज के ग्रैंडमास्टर

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  नागपुर के संकल्प गुप्ता को शतरंज के ग्रैंडमास्टर का तमगा मिला है। रौनक साधवानी के बाद ग्रैंडमास्टर का तमगा पाने वाले संकल्प दूसरे शतरंज खिलाड़ी हैं। 

24 दिन में पूरे किए तीन नाॅर्म : संकल्प ने गत 24 दिन में 3 स्पर्धा में भाग लिया। तीनों स्पर्धा में जलवा दिखाकर जीएम पद के लिए तीनों नॉर्म पूरे किए। अंतिम स्पर्धा में जीत दर्ज करना बड़ी चुनौती थी। उसे जीतकर ग्रैंडमास्टर बनने की खुशी संकल्प के चेहरे पर झलक रही थी। पिता के जन्मदिन पर 7 नवंबर को यह सफलता मिलने से ज्यादा खुशी मिलने की भावना उन्होंने व्यक्त की। ऑफिसर क्लब में संकल्प ने पत्रकारों से वार्तालाप किया। 

इयान जीतेगा नेपॉमनिशी
इस महीने के अंत में विश्व शतरंज स्पर्धा होने वाली है। नार्वे का मैग्नस कार्लसन विश्व विजेता है। उसे इयान नेपॉमनिशी ने चुनौती दी है। इयान नए दम का युवा खिलाड़ी है। संकल्प ने कहा कि मुझे लगता है मैग्नस को स्पर्धा में मात देकर इयान जीत दर्ज करेगा।

सुपर जीएम बनने की इच्छा
संकल्प आने वाले समय में जल्द ही सुपर जीएम बनना चाहते हैं। वे कहते हैं बॉबी फिशर और मैग्नस कार्लसन की शैली उन्हें बेहद पसंद है। हाल ही में 2500 रेटिंग पार किया है। सालभर में 2600 रेटिंग पार करने का संकल्प है। संकल्प ने बताया कि विश्व रैपिड ब्लिट्स शतरंज स्पर्धा में भी सहभागी होंगे। 

देश का गौरव
शतरंज का संबंध ताकत से नहीं है। इसमें बौद्धिक क्षमता का महत्व है, एेसी लोगों की धारणा है। यहां तक तो ठीक है, लेकिन घंटों चलने वाले खेल में ऊर्जा बनाए रखने के लिए संतुलित आहार का विशेष महत्व है। अपने-आप को फिट रखने के लिए शतरंज खिलाड़ी व्यायाम करते हैं। खान-पान के प्रति भी सतर्क रहना पड़ता है। संकल्प भी खान-पान में सावधानी बरतते हैं। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी ने अपने लिखित संदेश मे जीत के लिए संकल्प को शुभकामनाएं देते हुए महाराष्ट्र के साथ देश का गौरव बताया है। संकल्प की उपलब्धि पर महापौर दयाशंकर तिवारी ने उनका सत्कार किया है।

Created On :   11 Nov 2021 3:43 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story