कला विधाओं के संरक्षण, संवर्धन हेतु कार्य कर रही संस्कार भारती : डॉ. कृष्णगोपाल मिश्र

Sanskar Bharati working for the protection and promotion of art forms: Dr. Krishna Gopal Mishra
कला विधाओं के संरक्षण, संवर्धन हेतु कार्य कर रही संस्कार भारती : डॉ. कृष्णगोपाल मिश्र
मध्य प्रदेश कला विधाओं के संरक्षण, संवर्धन हेतु कार्य कर रही संस्कार भारती : डॉ. कृष्णगोपाल मिश्र

डिजिटल डेस्क, भोपाल संस्कृति हमारे जीवन का अंग है हमारी जड़ है,परंतु कतिपय कारणों से हमें जडों से काटने का कार्य किया गया। हम संस्कार भारती के माध्यम से देश के कलाकारों, साहित्यकारों के माध्यम से पुनः अपनी संस्कृति और जडों से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं उक्त उद्गार संस्कार भारती मध्य भारत प्रात सह महामंत्री मोतीलाल कुशवाह ने जिला कार्यकारिणी बैठक में व्यक्त किए, बैठक में जिले की कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें जिलाध्यक्ष डाॅ. कृष्णगोपाल मिश्र को मनोनीत किया, जिला महामंत्री डाॅ.अखिलेश खंडेलवाल, कार्यकारी अध्यक्ष विजय चौकसे, मंत्री कीर्ति वर्मा, संगीत विधा जिला प्रमुख अनूप रिछारिया,चित्रकारी प्रमुख हर्ष तिवारी,लोककला प्रभारी कमलेश प्रजापति,दृश्य श्रव्य प्रभारी सुयश मिश्र मनोनीत किए गए।

कार्यकारिणी का विस्तार एवं सदस्यता का नवीनीकरण कार्य 27 अगस्त तक पूर्ण करने का तय किया गया,आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जिले में कराई गई चित्र कला प्रतियोगिता का पुरूस्कार वितरण 15 सितंबर तक करना तय हुआ। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डॉ. कृष्णगोपाल मिश्र ने कहा कि संस्कार भारती राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न कला विधाओं के संरक्षण, संवर्धन हेतु कार्य कर रही है। संस्कार भारती, राष्ट्रीय स्तर पर संगीत गुरुओं, कलाकारों के सम्मान एवं भारतीय कला विधाओं के उन्नयन के लिए कार्य कर रही है। महामंत्री डॉ. अखिलेश खंडेलवाल ने कहा कि  जिले कार्यकारणी के अथक परिश्रम के फलस्वरुप पिछले वर्ष में कलाकारों, रंगकर्मियों, साहित्यकारों से समृद्ध नर्मदापुरम् में संस्कार भारती को कलाकारों के लिए कार्य करने वाला सबसे सक्रिय संगठन होने का गौरव प्राप्त हुआ है।

Created On :   24 Aug 2022 8:32 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story