दपूमरे नागपुर मंडल प्रवासी मजदूरों को देगा काम

Sapoor Nagpur division will provide work to migrant laborers
दपूमरे नागपुर मंडल प्रवासी मजदूरों को देगा काम
दपूमरे नागपुर मंडल प्रवासी मजदूरों को देगा काम

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  रेल प्रशासन ने मनरेगा के तहत प्रवासी मजदूरों को  उनके घर के समीप ही रोजगार उपलब्ध कराने की योजना बनाई है। योजना के तहत राज्य सरकार और जिला प्रशासन के साथ समन्वय कर मजदूरों को काम दिए जाएंगे। दपूमरे नागपुर मंडल में भी अलग-अलग खंड में प्रवासी मजदूरों को काम दिया गया है। 

अलग-अलग खंड में मजदूर करेंगे कार्य
मंडल अंतर्गत मंडला-नैनपुर खंड पर  नैनपुर-चिरईडोंगरी,  चिरई डोंगरी स्टेशन परिसर, जामगांव पैसेंजर हॉल्ट, धतुराअलीपुर पैसेंजर हॉल्ट आदि स्थानों व आस-पास कुल 7 जगहों पर पौधारोपण व घास कटाई के कार्यों को चिह्नित किया गया है। इसके लिए मंजूरी भी मिल गई है। बता दें कि, लाखों मजदूरों के पलायन से हर रेल मंडल में अधूरी परियोजनाओं को पूरा करने में समस्या आ रही है। मजदूरों को स्टेशन सहित अन्य निर्माण कार्य से लेकर, लेवल क्रॉसिंग, पटरियों के आस-पास की सफाई, मिट्टी-गिट्टी की भराई, सफाई और पौधारोपण आदि के कार्य कराए जा रहे हैं। इसके अलावा मंडल अंतर्गत बालाघाट व छिंदवाड़ा जिलों के आस-पास रेल परिसरों में भी कार्यों को चिह्नित किया जा रहा है। समय-समय पर ट्रेन, पटरी, स्टेशन के संरक्षा से जुड़े सभी कामों को वह अपने अनुभवी कर्मचारी और मशीनों के माध्यम से ही पूरा कराया जाएगा। मंडल रेल प्रबंधक शोभना बंदोपाध्याय के नेतृत्व में  मंडल मनरेगा के तहत मजूदरों को कार्य उपलब्ध करा रहा है।
 

Created On :   24 July 2020 6:40 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story