सीधे जनता चुनेगी सरपंच, 18 सितंबर को मतदान

Sarpanch will be elected directly by the public, voting on September 18
सीधे जनता चुनेगी सरपंच, 18 सितंबर को मतदान
 शिंदे सरकार ने बदले नियम  सीधे जनता चुनेगी सरपंच, 18 सितंबर को मतदान

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश के 17 जिलों की 51 तहसीलों के 608 ग्राम पंचायतों के सदस्यों सहित सीधे सरपंच पद के चुनाव के लिए मतदान आगामी 18 सितंबर को होगा। मतदाता सुबह 7.30 से शाम 5.30 के बीच मतदान कर सकेंगे। जबकि मतगणना 19 सितंबर को होगी। इन ग्राम पंचायत चुनाव क्षेत्रों में आचार संहिता लागू हो गई है।  शुक्रवार को राज्य चुनाव आयुक्त यूपीएस मदान ने यह घोषणा की। मदान ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के 17 मई 2022 के आदेश के अनुसार कम बारिश वाले 51 तहसीलों के ग्राम पंचायतों के चुनाव घोषित किए गए हैं। इसके साथ ही चुनाव कार्यक्रम के दौरान अतिवृष्टि अथवा बाढ़ की स्थिति जैसी प्राकृतिक आपदा की परिस्थिति पैदा होने पर जिलाधिकारी को चुनाव आयोग के पास तत्काल रिपोर्ट पेश करने के आदेश भी दिए गए हैं।

 मदान ने बताया कि ग्राम पंचायतों के चुनाव ओबीसी आरक्षण सहित होंगे। 608 ग्राम पंचायतों के चुनाव के लिए संबंधित तहसीलदार 18 अगस्त को चुनाव की नोटिस जारी करेंगे। इसके बाद उम्मीदवार 24 अगस्त से 1 सितंबर के बीच नामांकन दाखिल कर सकेंगे। सरकारी छुट्टी के चलते 27, 28 और 31 अगस्त को पर्चा दाखिल नहीं किया जा सकेगा। नामांकन पत्रों की जांच 2 सितंबर को होगी। उम्मीदवार 6 सितंबर को दोपहर 3 बजे तक पर्चा वापस ले सकेंगे। 

इन तहसीलों की ग्राम पंचायतों में होंगे चुनाव 
नंदूरबारः शहादा - 74 और नंदूरबार - 75 
धुलियाः शिरपुर- 33
जलगांवः चोपड़ा -11 और यावल - 2 
बुलढाणा: जलगांव (जामोद) -1 संग्रामपुर -1, नांदूरा -1, चिखली -3 और लोणार - 2 
अकोला: अकोट - 7 और बालापुर - 1 
वाशिम: कारंजा -4 
अमरावती: धारणी -1, तिवसा -4, अमरावती - 1 और चांदूर रेलवे - 1 
यवतमाल: बाभुलगाव-2, कलंब-2, यवतमाल-3, महागाव- 1, आर्णी- 4, घाटंजी- 6, केलापुर-25, रालेगांव- 11, मोरगाव- 11 और झरी जामणी- 8 
नांदेड: माहूर 24, किनवट - 47, अर्धापुर -1, मुदखेड 3, नायगाव (खैरगाव)-4, लोहा-5, कंधार-4, मुखेड- 5 और देगलूर- 1 
हिंगोली: (औंढा नागनाथ)- 6 
परभणी: जिंतूर -1 और पालम - 4 
नाशिक: कलवण- 22, दिंडोरी -50  और नाशिक- 17 
पुणे: जुन्नर- 38, आंबेगाव - 18, खेड- 5 और भोर- 2 
अहमदनगर: अकोले- 45
लातूर: अहमदपुर- 1 
सातारा: वाई - 1 और सातारा - 8  
कोल्हापुर: कागल - 1 
 

Created On :   12 Aug 2022 7:54 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story