- Home
- /
- सरसंघचालक भागवत शहर में साढ़े तीन...
सरसंघचालक भागवत शहर में साढ़े तीन घंटे रुके

डिजिटल डेस्क, अमरावती । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत साढ़े तीन घंटे के लिए अमरावती में रुके। शेगांव से नागपुर जाते समय उन्होंने शहर के भाेंदु परिवार के यहां पहुंचकर भोजन और विश्राम किया, जिसके बाद नागपुर रवाना हो गए। शहर पुलिस को उनके आने की जानकारी मिलते ही अमरावती-बडनेेरा मार्ग पर भारी बंदोबस्त तैनात कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार अकोला-अमरावती मार्ग पर सातुर्णा परिसर स्थित मानसरोवर लॉन और वहां से नागपुर मार्ग पर आधे किमी में एक पुलिसकर्मी इस तरह सैकड़ों पुलिस कर्मचारी बंदोबस्त में तैनात थे और इस मार्ग पर यातयात और शहर पुलिस के वाहनों की पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई। दोपहर 1 बजे सरसंघचालक मोहन भागवत का काफिला संघ के स्वयंसेवक चंद्रशेखर भोंंदु के घर पर पहुंचा। यहां सरसंघचालक ने भोंदु परिवार का हाल जाना। उनके निवास पर स्नेहभोज किया और कुछ समय आराम कर दोपहर 4.30 बजे उनका काफिला नागपुर के लिए रवाना हो गया है। सरसंघचालक भागवत के अमरावती औचक दौरेे के बारे मेंं स्वयंसेवक चंद्रशेखर भोंदु से बात करने पर उन्हाेंने बताया कि श्री संत गजानन महाराज संस्थान शेगांव के प्रमुख शिवशंकर पाटील का पिछले दिनों निधन हो गया था। कोरोना के चलते कड़े नियमों के कारण पाटील परिवार को सांत्वना देने सरसंघचालक उनके निवास पर नहीं पहुंच पाए थे।
Created On :   12 Aug 2022 3:37 PM IST