- Home
- /
- सट्टा संचालक बाल्या बिनेकर मर्डर...
सट्टा संचालक बाल्या बिनेकर मर्डर केस: रजत तांबे ने पैर रखकर खींचा था सीने में फंसा चाकू

डिजिटल डेस्क, नागपुर। बाल्या बिनेकर हत्याकांड में पुलिस ने तीसरा वाहन जब्त किया। आरोपी रजत तांबे यह वाहन कोतवाली क्षेत्र में लावारिस छोड़कर भागा था। सूत्रों के अनुसार रजत तांबे ने बाल्या के सीने पर आखिरी वार किया था। चाकू सीने में फंसने के बाद रजत ने बाल्या के सीने पर पैर रखकर पूरी ताकत से चाकू को निकाला था और घटनास्थल से लालरंग के दोपहिया वाहन पर भागा था। ईंधन खत्म होने पर यही दोपहिया कोतवाली इलाके में लावारिस छोड़कर फरार हो गया। सीताबर्डी के थानेदार जग्वेंद्रसिंह राजपूत के अनुसार पुलिस ने इस वाहन को भी जब्त कर लिया है। इस प्रकरण में अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। इधर बाल्या का परिवार शहर पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार से मिला। उनसे न्याय की गुहार लगाई है। बाल्या के परिजनों को शक है कि, उसकी हत्या के पीछे किसी मास्टर माइंड ने काम किया। परिवार यह जानना चाहता है कि, आखिर हत्या का मास्टर माइंड कौन है।
वीडियो में नजर आ रहा रजत
सूत्रों के अनुसार बाल्या हत्याकांड का वीडियाे वायरल हुआ था, जिसमें एक युवक बाल्या के पास जाकर दोबारा उस पर चाकू से वार करता नजर आ रहा है। सीताबर्डी के वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि, वह रजत तांबे ही था, जिसने आखिर में बाल्या के सीने पर वार किया था।
Created On :   9 Oct 2020 5:07 PM IST