- Home
- /
- सौम्या शर्मा जिला परिषद की सीईओ
सौम्या शर्मा जिला परिषद की सीईओ

डिजिटल डेस्क, नागपुर। राज्य सरकार ने 17 नवंबर को जारी किया आदेश मंगलवार को बदलकर सौम्या शर्मा का जिला परिषद सीईओ पद पर तबादला किया है। इससे पहले भाग्यश्री विसपुते का जिला परिषद सीईओ के रूप में तबादला किया था। विसपुते ने नागपुर आने से मना करने पर 12 दिन बाद उनका तबादला रद्द किए जाने का आदेश जारी किया। सौम्या शर्मा साल 2017 के बैच की आईएएस अधिकारी है। नांदेड जिले के देगलूर में सहायक जिलाधिकारी पद से उनका नागपुर जिला परिषद सीईओ पद पर तबादला हुआ है। विदर्भ वैधानिक विकास मंडल को भी साल भर बाद प्रमुख मिला। शिर्डी स्थित श्री साईंबाबा संस्थान ट्रस्ट की मुख्य कार्यकारी अधिकारी भाग्यश्री बनाईत को मंडल का सचिव नियुक्त किया गया है। नागपुर अधिवेशन से पहले उनकी इस नियुक्ति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
नागपुर आएंगे दो और पुलिस अधिकारी
गृहमंत्रालय के आदेश पर आईपीएस स्तर के अधिकारियों का तबादला शुरू है। जारी सूची में नागपुर में दो आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। आईपीएस अधिकारी डी. के. पाटील भुजबल का तबादला गड़चिरोली नक्सल विरोधी अभियान के अधीक्षक पद पर किया गया है। इसके अलावा पुलिस उपायुक्त विजयकांत सागर का तबादला नागपुर शहर पुलिस उपायुक्त के पद पर किया गया है।
Created On :   30 Nov 2022 10:53 AM IST