भाजपा की संस्कृति को नष्ट होने से बचाएं - पाटील

Save BJPs culture from being destroyed - Patil
भाजपा की संस्कृति को नष्ट होने से बचाएं - पाटील
भाजपा की संस्कृति को नष्ट होने से बचाएं - पाटील

 डिजिटल डेस्क,  मुंबई।  प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील ने पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से लोगों तक पार्टी की संस्कृति को पहुंचाने का आह्वान किया है। पाटील ने कहा कि अगर पार्टी खूब मजबूत होगी लेकिन पार्टी की संस्कृति नष्ट हो जाएगी तो पार्टी के बढ़ने का कोई मतलब नहीं होगा। 

सोमवार को भाजपा के स्थापना दिवस पर पाटील ने सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी संगठन को संबोधित किया। पाटील ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता अथक परिश्रम कर पार्टी को मजबूत करें। पार्टी की प्रेम, अपनत्व, आपसी विश्वास, एक-दूसरे की मदद करने की संस्कृति को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं। पाटील ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता सामान्य लोगों को सूखी करने के लिए काफी बड़ी भूमिका निभा सकता है। अगर पार्टी कार्यकर्ता ने अपनी भूमिका नहीं निभाई तो उसके राजनीति में रहने का कोई अर्थ नहीं है। उन्होंने कहा कि इस बार कोरोना वायरस के संकट के बीच पार्टी का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। कोरोना के चलते पार्टी की ओर से हर दिन लगभग 25 लाख जरूरतमंदों तक सूखा या फिर पका हुआ भोजन पहुंचाया जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि अपने क्षेत्र और गांवों में कोई भूखा न सोए।

अनाज के लिए सरकार के खिलाफ करेंगे संघर्ष 
पाटील ने कहा कि प्रदेश सरकार राशन दुकानों पर अनाज उपलब्ध कराने को लेकर काफी बाधा ला रही है। विपक्ष की भूमिका सरकार के खिलाफ दंड शक्ति के रूप में काम करने की है। अगर एक-दो दिनों में राशन नहीं मिला तो सामाजिक दूरी के नियम का पालन करते हुए सरकार के खिलाफ संघर्ष किया जाएगा। 

अब मास्क पहनकर बाहर निकलना पड़ेगा 
पाटील ने कहा कि कोरोना संकट के बाद अब हमें मास्क पहनने के बाद ही घर से बाहर निकलना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जैसे हम शर्ट पहनकर ही बाहर निकलते हैं वैसे मास्क लगाकर ही बाहर निकलना पड़ेगा। यह न केवल कोरोना के कारण जरुरी है बल्कि जिस तरीके सेप्राकृतिक असंतुलनहो रहा है उससे आने वाले दिनों में अलग-अलग तरह के वायरस पैदा होंगे। इन वायरस की जब तक दवाई नहीं आती। तब तक सावधानी पूर्वक स्वच्छता ही एकमात्र उपाय है। 
 

Created On :   6 April 2020 6:58 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story