आत्मनिर्भर भारत और विश्व कल्याण के लिए विज्ञान जरूरी

Science is essential for self-reliant India and world welfare
आत्मनिर्भर भारत और विश्व कल्याण के लिए विज्ञान जरूरी
आत्मनिर्भर भारत और विश्व कल्याण के लिए विज्ञान जरूरी

डिजिटल  डेस्क, नागपुर। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितीन गडकरी ने कहा है कि आत्मनिर्भर भारत और विश्व कल्याण के लिए विज्ञान का महत्व वर्तमान परिस्थति में प्रासंगिक है, क्योंकि हमारा देश बहुमुखी विकास एवं वृद्धि के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की ओर देख रहा है। वैश्विक अर्थव्यवस्था से जुड़कर ही हम आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ सकते हैं। उन्होंने  विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी का उचित उपयोग कर भारत में निर्यात को बढ़ाने, आयात को घटाने, रोजगार के नए अवसर निर्माण करने और जीडीपी को बढ़ाने की बात पर बल दिया।

 वे भारत अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव (आईआईएसएफ) के ‘कर्टेन रेंजर समारोह’ में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। कार्यक्रम का आयोजन विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, विज्ञान भारती और राष्ट्रीय विज्ञान प्रौद्योगिकी और विकास अध्ययन संस्थान (सीएसआईआर) के संयुक्त तत्वावधान में  नीरी के स्मृति वन में किया गया। इस अवसर पर डॉ. शेखर मांडे, जयंत सहस्त्रबुद्धे, डॉ. सतीश आर. वटे, डॉ. राकेश कुमार, सुधा तिवारी  और डॉ. अत्या कपले  उपस्थित थे।

पुस्तिका का विमोचन : गडकरी ने सलाह दी कि हमारे देश को वेस्ट टू वेल्थ  जैसी परियोजनाओं पर अधिक से अधिक कार्य करने की जरूरत है।  सीएसआईआर ऐसी परियोजनाएं अमल में लाएं, जो आम आदमी से प्रत्यक्ष जुड़ी हुई हैं। इस अवसर पर आईआईएसएफ-2020 की पुस्तिका,  जिसमें सीएसआईआर द्वारा आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की समग्र सूचना दी गई है का विमोचन किया गया। संचालन डॉ. अत्या कपले ने  और डॉ. सुकदेव पाल ने आभार व्यक्त किया।

Created On :   10 Dec 2020 3:45 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story