बिजली आपूर्ति पूर्ववत करने गए विद्युतकर्मी से हाथापाई

Scuffle with electrician who went to undo power supply
बिजली आपूर्ति पूर्ववत करने गए विद्युतकर्मी से हाथापाई
बिजली आपूर्ति पूर्ववत करने गए विद्युतकर्मी से हाथापाई

डिजिटल डेस्क,नागपुर।  बिजली विभाग के कर्मचारी से तीन लोगों ने हाथापाई की। वह जरीपटका क्षेत्र में बिजली आपूर्ति पूर्ववत शुरू करने गया हुआ था, तभी यह घटना हुई। आरोपियों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा उत्पन्न करने का मामला दर्ज किया गया है। 

क्यों काटी बिजली
आलोक वाघ (34) नामक व्यक्ति बिजली विभाग का कर्मचारी है। शनिवार की दोपहर सवा दो बजे वह अपने दो-तीन सहयोगी कर्मचारियों के साथ जरीपटका स्थित लघु वेतन कालोनी में कल्याण दामोधर सांगोडे नामक व्यक्ति के घर विद्युत आपूर्ति शुरू करने गया था। कल्याण पर बिजली बिल बकाया होने से उसके घर की विद्युत आपूर्ति खंडित की गई थी। बाद में बकाया बिल जमा करने से विभाग के लोग आपूर्ति शुरू करने गए थे। इस बीच बिजली क्यों काटी, इस बात को लेकर आलोक और उसके सहयोगी कर्मचारियों के साथ कल्याण और उसके दो साथियों ने विवाद खड़ा किया। इस दौरान उससे हाथापाई भी की है। 

पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं
हंगामा खड़ा कर कल्याण और उसके साथियों ने आलोक के काम में बाधा उत्पन्न की, जिससे कल्याण और उसके साथियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। उल्लेखनीय है कि विभाग के कर्मचारियों के साथ तहसील थाना क्षेत्र में भी इसी तरह की दो घटनाएं हुई हैं। सप्ताह भर पहले सोनेगांव क्षेत्र में भी सहायक अभियंता को जान से मारने की धमकी दी जा चुकी है। सिलसिलेवार घटित प्रकरणों से विभाग अधिकारी और कर्मचारी चिंतित है। प्ररकण दर्ज किया गया है। जांच जारी है।   
 

Created On :   30 March 2021 1:27 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story