- Home
- /
- राजधानी के मॉडर्न एक्वेरियम में...
राजधानी के मॉडर्न एक्वेरियम में होंगी समुद्री शार्क और स्टारफिश, वाटर स्पोर्ट्स का भी ले सकेंगे मज़ा

By - Bhaskar Hindi |27 July 2017 10:16 AM IST
राजधानी के मॉडर्न एक्वेरियम में होंगी समुद्री शार्क और स्टारफिश, वाटर स्पोर्ट्स का भी ले सकेंगे मज़ा
डिजिटल डेस्क, भोपाल। राजधानी भोपाल में मुम्बई की तर्ज पर बनने जा रहे Modern Aquarium में जल्द ही समुद्री शार्क, कोटलकाव और स्टार फिश तैरती नजर आएंगी। इस निर्माण के लिए विभाग ने भदभदा स्थित मुख्यालय के परिसर में 4 एकड़ जगह का चयन किया है, जहां Aquarium तैयार करने की प्रक्रिया जारी है। Aquarium का मुख्य द्वार भदभदा-नेहरूनगर मार्ग पर बनाया जाएगा।
दरअसल एमपी के मत्स्य विभाग ने मछली घर के स्थान पर एक विशाल Aquarium को तैयार करने की योजना बनाई है। यहां Amusement park भी होगा। जहां सैलानी Water sports व रेस्तरां का लुत्फ उठा सकेंगे। Aquarium किस योजना और किस मकसद से तैयार होगा, इस संबंध में विभागीय स्तर पर तैयारियां की जा रही है। विभाग इस Project को PPP मोड के जरिए भी संचालित करने पर विचार कर रहा है, इस स्थिति में Aquarium की सुविधाओं में भी इजाफा हो सकता है।
ये होंगी सुविधाएं
1. फ्रेश वाटर और समुद्री पानी में रहने वाली मछलियों की कई किस्में Aquarium और नर्सरी पोंड (छोटे-छोटे तालाब) में रखी जाएंगी।
2. मुख्य द्वार से लेकर Aquarium के अंदर तक आकर्षक टनल बनाएं जाएंगे, जिसमें मछलियों को छोड़ा जाएगा।
3. Amusement park में Water sports की रोमांचक गतिविधियां होंगी।
4. 3D थिएटर, रेस्तरां जैसी अन्य अत्याधुनिक सुविधाएं भी होंगी।
5. Central Library भी बनेगी, जिसमें मछलियों से संबंधित शिक्षा दी जाएगी।
समुद्री जीव जंतु व मछलियां
इस Aquarium में आकर्षक टेंक और नर्सरी पोंड में फ्रेश वाटर की अनोखी किस्मों के साथ समुद्री पानी में रहने वाली शार्क, कोटलकाव, मेराइन सहित अन्य मछलियां और जीव जंतु पर्यटकों के लिए आकर्षक होंगे।
Created On :   22 July 2017 8:58 PM IST
Next Story