दिल्ली हिंसा पर एक्शन: दो दिन में दूसरी गिरफ्तारी, दीप सिद्धू के बाद आरोपी इकबाल अरेस्ट

Second accused of Delhi violence Iqbal Singh arrested
दिल्ली हिंसा पर एक्शन: दो दिन में दूसरी गिरफ्तारी, दीप सिद्धू के बाद आरोपी इकबाल अरेस्ट
दिल्ली हिंसा पर एक्शन: दो दिन में दूसरी गिरफ्तारी, दीप सिद्धू के बाद आरोपी इकबाल अरेस्ट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) को दिल्ली में लालकिले पर हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने सख्त एक्शन लिया है। दिल्ली में हिंसा के मुख्य आरोपियों में से एक इकबाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली हिंसा में ये दूसरी गिरफ्तारी है। इससे पहले पुलिस ने जिरकपुर पंजाब से दीप सिद्धू को गिरफ्तार किया था। बता दें कि सिद्धू पर 1 लाख और इकबाल पर 50 हजार रुपय का इनाम रखा गया था। इकबाल को होशियारपुर से गिरफ्तार किया। 

बता दें कि आरोपी दीप सिद्धू को सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। सिद्धू को तीस हजारी कोर्ट में मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट प्रज्ञा गुप्ता के समक्ष पेश किया गया था। पुलिस ने आरोपी के लिए 10 दिनों की हिरासत मांगी थी, जिसका सिद्धू के वकीलों ने विरोध किया था। उन्होंने अदालत से कहा कि सिद्धू गलत समय पर गलत जगह पर था।

सिद्धू 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली के दौरान लालकिले पर हुई हिंसा मामले के मुख्य आरोपी में से एक है। करीब 15 दिन तक फरार रहने के बाद उसे पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने सिद्धू पर एक लाख रुपये का इनाम रखा था। स्पेशल सेल ने उसे हरियाणा के करनाल से गिरफ्तार किया।

पुलिस की गिरफ्त से दूर रहते हुए सिद्धू लगातार सोशल मीडिया पर वीडियो संदेश जारी कर रहा था। दावा किया गया है कि पंजाबी अभिनेता जो वीडियो अपलोड करता है, उसके पीछे उसकी एक बेहद करीबी महिला मित्र है जो कैलिफोर्निया में रहती है। पुलिस के अनुसार सिद्धू वीडियो बनाता था और उसे उसकी महिला मित्र और अभिनेत्री विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड किया करती थी।

पुलिस ने कहा- लाल किले में हिंसा भड़काने का मुख्य आरोपी है सिद्धू
पुलिस ने इस आधार पर उसकी रिमांड मांगी कि मुंबई, पंजाब और हरियाणा के लोकेशन का दौरा किया जाना जरुरी है। उसके मोबाइल फोन की गहन जांच करने और अन्य साजिशकर्ताओं को गिरफ्तार करने की जरूरत है। अदालत को अवगत कराया गया कि सिद्धू इस मामले में मुख्य आरोपी (इंस्टिगेटर) है। वीडियो से पता चलता है कि वह समर्थकों के साथ लाठियों और झंडे लेकर लाल किले में प्रवेश करता है। वह उस प्राचीर पर चढ़ गया था, जहां धार्मिक झंडा फहराया गया था। उसने लाल किले में हिंसा भड़काई।



 

Created On :   10 Feb 2021 6:13 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story