किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी सूची जारी, वर्धा के 46 हजार 424 किसान शामिल

Second list of farmer loan waiver scheme released, 46 thousand 424 farmers of Wardha included
किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी सूची जारी, वर्धा के 46 हजार 424 किसान शामिल
किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी सूची जारी, वर्धा के 46 हजार 424 किसान शामिल

डिजिटल डेस्रक, मुंबई। राज्य की महाविकास आघाडी सरकार ने किसान कर्ज माफी योजना के तहत लाभार्थियों की दूसरी सूची शनिवार को जारी की।   महात्मा ज्योतिबा फुले किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी लिस्ट में अहमदनगर जिले के 2 लाख 52 हजार 483 तथा वर्धा जिले के 46 हजार 424 किसानों का समावेश है। अहमदनगर जिले के दो गांवों में ग्राम पंचायत चुनाव होने से किसानों को तत्काल कर्जमाफी योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा। कर्जमाफी की दूसरी सूची में कुल 2 लाख 98 हजार किसान शामिल हैं।   

वर्धा जिले के 46 हजार 424 किसानों को दूसरी सूची में शामिल किया गया है। वर्धा जिला प्रशासन की तरफ से आधार प्रमाणीकरण प्रक्रिया शुरु कर दी गई है। पहली सूची में वर्धा के दो गांवों के 166 किसानों को कर्जमाफी दी गई थी।, इसमें से 154 किसानों के खातों में रकम भी जमा हो चुकी हैं। दूसरी सूची में कोल्हापुर जिले के 42 हजार 913 किसान शामिल हैं। 

इसके पहले मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उपमुख्यमंत्री अजित पवार की उपस्थिति में कर्जमाफी की पहली सूची 24 फरवरी को जारी की गई थी। पहली सूची में 15 हजार 358 लाभार्थियों को शामिल किया गया है। सरकार अप्रैल माह के अंत तक कर्जमाफी पूरी करना चाहती है। किसान कर्जमाफी के लिए राज्य के 34 लाख 83 हजार 908 कर्जखातों की जानकारी एकत्रित की गई है। कर्जमाफी के बाद किसानों को प्रमाणपत्र दिए जाएंगे। 

Created On :   29 Feb 2020 7:36 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story