- Home
- /
- ताजाबाद में विकास कार्यों का दूसरा...
ताजाबाद में विकास कार्यों का दूसरा चरण शीघ्र

डिजिटल डेस्क, नागपुर। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि ताजुद्दीन बाबा का दरगाह धार्मिक स्थल है जो सभी धर्मों के लोगों का श्रद्धास्थान है। परिसर के विकास कार्यों का दूसरा चरण शीघ्र ही शुरू किया जाएगा। बड़ा ताजाबाद में विकास कार्यों के लोकार्पण के मौके पर उपमुख्यमंत्री फडणवीस बोल रहे थे।
देश - विदेश से बाबा के भक्त आते हैं उत्तम स्तर की सुविधा बहाल करना जरूरी
उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि देश - विदेश से बाबा के भक्त यहां पहुंचते है। यहां उत्तम स्तर की सुविधा बहाल करना जरूरी है। पहले चरण का काम पूरा हुआ है। काम की गुणवत्ता ठीक है। ‘जो बाबा का है वो बाबा के पास ही रहना चाहिए", इस सिद्धांत पर यह विकास हुआ है। इससे भी अधिक सुविधा बहाल करने की हमारी कोशिश है। इसके लिए दूसरे चरण के कामों के प्रारूप के मंजूरी दी गई है। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी, िवधायक मोहन मते, विधायक विकास कुंभारे, विधायक प्रवीण दटके, ताजबाग ट्रस्ट के अध्यक्ष प्यारे खान, जिलाधीश डॉ. विपीन इटनकर, नागपुर सुधार प्रन्यास के सभापति मनोजकुमार सूर्यवंशी उपस्थित थे।
शेगांव के गजानन महाराज संस्थान की तरह हो ताजाबाद का विकास : गडकरी
केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी ने कहा कि प्राचीन काल से सभी धर्मियों का यह श्रद्धास्थान है। शेगाव के गजानन महाराज संस्थान की तरह यहां का विकास होना चाहिए। धार्मिक कार्यक्रमांें के साथ ही परिसर में ट्रस्ट के माध्यम से शैक्षणिक सुविधा उपलब्ध करने की सूचना की। विधायक मोहन मते ने परिसर में हुए विकास कार्यों पर प्रकाश डाला। ताजुद्दीन बाबा ट्रस्ट के अध्यक्ष प्यारे खान ने कहा कि विकास कार्यों के लिए सरकार की तरफ से मदद मिल रही है। प्रास्ताविक नागपुर सुधार प्रन्यास के सभापति मनोज कुमार सुर्यवंशी ने किया। संचालन रेणुका देशकर ने किया।
Created On :   14 Nov 2022 10:19 AM GMT