- Home
- /
- अंतर जिला राज्य क्रॉस कंट्री...
अंतर जिला राज्य क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता २०२३ के खिलाडियों का चयन २१ को

डिजिटल डेस्क पन्ना। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव राहुल गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि ५७वीं अंतर जिला राज्य क्रास कंट्री प्रतियोगिता २०२३ को २५ दिसम्बर २०२२ भोपाल में आयोजित की जायेगी। इस प्रतियोगिता के चयन के लिए जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन पन्ना के द्वारा दिनांक २१ दिसम्बर २०२२ को सुबह ०९ बजे से महाराजा छत्रशाल स्टेडियम पन्ना में पन्ना क्रास कंट्री टीम का चयन (ट्रायल) किया जायेगा। जिसमें खिलाडियों को स्टेट के लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क पुरूष, महिला और अंडर २० बालक, बालिका के लिए ६०० रूपए और अंडर १८ और अंडर १६ बालक, बालिका के लिए २०० रूपए एवं ५० रूपए पोर्टल चार्ज तथा आने-जाने और आवास-भोजन का व्यय स्वयं खिलाडी को देना होगा। सभी खिलाडियों के पास एएफआई यूआईडी होना अनिवार्य है। सभी खिलाडियों की इण्ट्री २३ दिसम्बर २०२२ तक किया जा सकेगी। ५७वीं अंतर जिला राज्य क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता २०२३ के लिए २४ दिसम्बर २०२२ को पन्ना से खजुराहो से भोपाल टीम रवाना होगी। जो भी खिलाडी चयनित होंगे उनको २२ दिसम्बर २०२२ शाम ०५ बजे तक अपने जाने की सूचना देनी होगी। राज्य क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता २०२३ दिनांक ०८ जनवरी २०२३ राष्ट्रीय क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता २०२३ सुआलकुची असम के लिए पुरूष, महिला और अंडर २० बालक-बालिका प्रथम ०६ खिलडियों का चयन अंडर १८ और अंडर १६ बालक, बालिका प्रथम ०२ खिलाडियों का चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए कियाह जायेगा।
Created On :   20 Dec 2022 6:02 PM IST