- Home
- /
- वरिष्ठ नागरिकों व दिव्यांगों को...
वरिष्ठ नागरिकों व दिव्यांगों को मिलेगी 50 तरह की सहायता सामग्री : गडकरी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। वरिष्ठ नागरिकों व दिव्यांगों को 50 तरह की आवश्यक सहायता सामग्रियां मिलेगी। केंद्रीय सामाजिक न्याय विभाग की राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत ये सामग्रियां दी जा रही है। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितीन गडकरी ने पत्रकार वार्ता में जानकारी दी। उन्होंने सामग्री वितरण के लिए जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों से सहयोग का आह्वान किया है। वरिष्ठ नागरिकों को अपंग व्हीलचेयर, तीन पहिया वाहन, ब्रेल स्लेट्र कैपिलर्स, वाकिंग स्टीक, ट्राइपाड्स, टेट्रापाड्स, चष्मा, सर्वाइकल कालर आदि 50 सामग्रियां दी जाएंगी। गडकरी के अनुसार शहर में जनसंख्या में करीब 10 प्रतिशत वरिष्ठ नागरिक हैं। जिले में अनुमानित 8 से 10 लाख वरिष्ठ नागरिक हैं। कुछ दिव्यांग है।
कुछ उम्र के कारण दिव्यांग जैसे हैं। जरूरतमंदों को सहायता सामग्रियां दी जाएंगी। इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए जिला प्रशासन के सक्षम अधिकारी से 15 हजार रुपए या उससे कम आय का प्रमाणपत्र लेना आवश्यक है। इसके अलावा आधारकार्ड, दो पासपोर्ट फोटाे व पूरा पता होना आवश्यक है। दिव्यांग सहायता योजना अंतर्गत सक्षम अधिकारी से प्राप्त कम से कम 40 प्रतिशत अपंगत्व का प्रमाणपत्र आवश्यक है। लाभार्थियों का नाम पंजीयन व मूल्यांकन कराने के लिए शिविर का आयोजन किया जाएगा। शहर व तहसील स्तर पर सामग्री वितरण शिविर होंगे। पत्रकार वार्ता में महापौर दयाशंकर तिवारी, विधायक कृष्णा खाेपडे,विधायक मोहन मते, विधायक आशीष जैस्वाल, मनपा के सत्तापक्ष नेता अविनाश ठाकरे, विरोधी पक्ष नेता तानाजी वनवे, जिलाधिकारी आर. विमला उपस्थित थे। दिव्यांगों के लिए उद्यान :गडकरी ने कहा कि शहर में दिव्यांगों के लिए अलग से उद्यान निर्माण करने का विचार है। मनपा जमीन उपलब्ध कराएगी तो यह उद्यान बनाया जाएगा। उद्यान में स्वास्थ्य सेवा के अलावा मनोरंजन की सुविधा उपलब्ब्ध कराई जाएगी। मध्यप्रदेश के उज्जैन में ऐसा पार्क बनाया गया है।
Created On :   26 Feb 2022 5:55 PM IST