प्रसिद्ध मराठी पत्रकार नीलकंठ खाडिलकर का निधन

Senior journalist nilkanth khadilkar dies at 86 after brief illness
प्रसिद्ध मराठी पत्रकार नीलकंठ खाडिलकर का निधन
प्रसिद्ध मराठी पत्रकार नीलकंठ खाडिलकर का निधन

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रसिद्ध मराठी पत्रकार नीलकंठ खाडिलकर का संक्षिप्त बीमारी के बाद शुक्रवार तड़के यहां निधन हो गया। वह 86 साल के थे। खाडिलकर के परिवार के एक सदस्य ने कहा कि पत्रकार नीलकंठ ने लीलावती हॉस्पिटल में तड़के लगभग 1.20 बजे अंतिम सांस ली। वह लगभग 100 पुराने मराठी अखबार नवाकाल के संपादक थे।

खाडिलकर के परिवार में उनकी पत्नी मंदाकिनी और तीन बेटियां हैं। सभी तीनों बेटियां भारत की लीजेंड्री चेस चैंपियन हैं। परिवार के एक सदस्य ने कहा कि खाडिलकर का शव आम लोगों के अंतिम दर्शन के लिए दोपहर 12 बजे से अपराह्न् 2.00 बजे तक गिरगांव स्थित नवाकाल प्रेस में रखा जाएगा।

बाद में अपराह्न् लगभग तीन बजे उनकी शवयात्रा शुरू होगी और मरीन लाइंस स्थित चंदनवाड़ी श्मशान में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने खाडिलकर को श्रद्धांजलि दी और पत्रकारिता में उनके लंबे और शानदार योगदान को याद किया।

Created On :   22 Nov 2019 5:05 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story