- Home
- /
- वरिष्ठ साहित्यकारों-कलाकारों को आठ...
वरिष्ठ साहित्यकारों-कलाकारों को आठ दिनों में मिलेगा मानधन, सांस्कृतिक मंत्री देशमुख ने दी जानकारी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश के वृद्धि साहित्यकारों और कलाकारों को अगले आठ दिनों में मार्च महीने के आखिरी तक मानधन प्रदान कर दिया जाएगा। प्रदेश के सांस्कृतिक कार्य मंत्री अमित देशमुख ने गुरुवार को यह जानकारी दी। देशमुख ने कहा कि राज्य के वृद्ध कलाकार और साहित्यकार मानधन योजना के लगभग 28 हजार पात्र मानधनधारकों के बैंक खाते में मार्च महीने के आखिर तक मानधन उपलब्ध करा दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जनवरी, फरवरी और मार्च महीने का मानधन दिया जाएगा। इसके लिए 18 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि साहित्यकारों के परिजनों और नए समाविष्ट किए गए कुछ कलाकारों को भी मानधन उपलब्ध कराया जाएगा। राज्य में वृद्धि साहित्यकार व कलाकारों के लिए सरकार ने साल 1955 से मानधन योजना लागू की है। हाल ही में साहित्यकारों और कलाकारों के मानधन में बढ़ोतरी की गई है। इसमें अ श्रेणी के लिए 3150, ब श्रेणी के लिए 2700 रुपए और क श्रेणी के लिए 2250 रुपए प्रति माह मानधन निश्चित किया गया है।
Created On :   25 March 2021 11:06 PM IST