वरिष्ठ स्वयंसेवक मा. गो. वैद्य नहीं रहे,राज्यपाल ने जताया शोक 

Senior Volunteer go. No longer valid
वरिष्ठ स्वयंसेवक मा. गो. वैद्य नहीं रहे,राज्यपाल ने जताया शोक 
वरिष्ठ स्वयंसेवक मा. गो. वैद्य नहीं रहे,राज्यपाल ने जताया शोक 

डिजिटल डेस्क, नागपुर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के विचारक, संगठन के पहले प्रवक्ता माधव गोविन्द (मा. गो.) ववैद्य का शनिवार को निधन हो गया। वे 97 साल के थे। उनका 97वां जन्मदिन प. पू. सरसंघचालक श्री मोहन भागवत जी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की उपस्थिति में नागपुर में मनाया गया था।  मा.गो वैद्य पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उनका नागपुर के स्पंदन अस्पताल में इलाज चल रहा था। वे अपने पीछे  पत्नी सुनंदा, तीन पुत्रियां- विभावरी गिरीश नाईक, डॉ. प्रतिभा उदय राजहंस, भारती जयंत कहू, व पांच पुत्र- धनंजय, डॉ. मनमोहन (सह सरकार्यवाह, रा. स्व. संघ), श्रीनिवास, शशिभूषण व डॉ. राम (हिंदू स्वयंसेवक संघ, सह संयोजक) सहित भरापूरा परिवार है। उनकी अंतिम यात्रा  रविवार 20 दिसंबर को सुबह 9.30 बजे उनके निवास स्थान  80, विद्याविहार, प्रतापनगर, नागपूर-22  से निकलकर अंबाझरी घाट  पर जाएगी। 

विदर्भ ने अपना ज्ञानदीप खो दियाः कोश्यारी 
राष्ट्रीय स्वमसेवक संघ के पूर्व प्रवक्ता व विचारक मा.गो.वैद्य के निधन पर राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी व विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस सहित अनेक गणमान्यों ने शोक जताया है। राज्यपाल कोश्यारी ने कहा कि विचारवंत संपादक, निर्भीक लेखक वैद्य ने अपनी लेखनी से हमेशा राष्ट्रहित के मुद्दे उठाए। उन्होंने कहा कि उनके निधन से विदर्भ ने अपना ज्ञानदीप खो दिया है।

 विपक्ष के नेता फडणवीस ने वैद्य के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि आज हमने ऋषितुल्य व्यक्तित्व खो दिया। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद थी कि बाबूराव शतायुष होंगे पर काल ने उन्हें हमसे छिन लिया। फडणवीस ने कहा कि उनकी संस्कृत भाषा के साथ-साथ मराठी भाषा-व्याकरण पर गहरी पकड़ थी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील ने कहा कि वैद्य देश के लिए अपना सबकुछ न्यौछावर करने वाले व्यक्तित्व थे। पाटिल ने कहा कि उन्होंने अपनी सारी जिम्मेदारियां बहुत समर्पण के साथ निभायी।  

Created On :   19 Dec 2020 6:46 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story