- Home
- /
- नागपुर में साइकिल चलाने के लिए अलग...
नागपुर में साइकिल चलाने के लिए अलग लेन की जरूरत

डिजिटल डेस्क, नागपुर। नागपुर शहर साइकिल चलाने के लिए असुरक्षित है। साइकिल के लिए अलग से लेन की आवश्यकता है। स्मार्ट एंड सस्टेनेबल सिटी डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के इंडिया साइकिल फॉर चेंज चैलेंज कार्यक्रम अंतर्गत सर्वेक्षण में यह खुलासा हुआ है। ऑनलाइन व ऑफलाइन सर्वेक्षण में नागरिकों द्वारा यह राय रखे जाने की जानकारी स्मार्ट सिटी की सीईओ भुवनेश्वरी एस. ने जानकारी दी। केंद्र सरकार के गृहनिर्माण व शहरी विकास मंत्रालय अंतर्गत काम करने वाले स्मार्ट सिटीजन मिशन ने इंडिया साइकिल फॉर चेंज चैलेंज की घोषणा की थी। नागपुर स्मार्ट सिटी इस उपक्रम में सहभागी है। कोविड-19 के कार्यकाल में केंद्र सरकार के निर्देश पर साइकलिंग के प्रति नागरिकों की राय जानने के लिए ऑनलाइन व आॅफलाइन सर्वेक्षण किया गया। 15344 नागरिकों ने सर्वेक्षण में हिस्सा लिया, जिसमें 83 प्रतिशत पुरुष और 17 प्रतिशत महिलाओं का सहभाग रहा।
यह सुझाव दिए सर्वेक्षण में नागरिकों ने साइकिल सवार के लिए सड़कों पर सुरक्षित वातावरण की निर्मिति करने, साइकिल पार्किंग के लिए स्वतंत्र जगह तय करने व समर्पित साइकिल लेन तैयार करने के सुझाव दिए। बड़े रास्तों पर होने वाली दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए साइकलिंग के लिए सुरक्षित लेन तैयार करने का सूचित किया। सर्वेक्षण में संकलित जानकारी का आरती चौधरी व कुणाल गजभिये ने विश्लेषण किया।
इन मुद्दों पर किया ध्यान आकर्षित
नागरिकों में साइकिल चलाने के लिए जागरूकता।
कार्यालय में अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक सभी को साइकिल अपनानी चाहिए।
साइकिल सवार के लिए स्वतंत्र लेन होनी चाहिए।
वाॅकर स्ट्रीट की तर्ज पर साइकिल ट्रैक बनना चाहिए।
सड़क पर दौड़ने वाले वाहनों की संख्या सीमित हों।
पार्किंग के लिए स्वतंत्र जगह निश्चित करें।
हेलमेट अनिवार्य किया जाए।
आवारा श्वानों पर नियंत्रण रहें।
Created On :   17 Dec 2020 2:17 PM IST