नई मुंबई का सीरियल रेपिस्ट गिरफ्तार, दर्जनभर नाबालिगों को बनाया हवस का शिकार

Serial rapist arrested from navi mumbai, raped with minors
नई मुंबई का सीरियल रेपिस्ट गिरफ्तार, दर्जनभर नाबालिगों को बनाया हवस का शिकार
नई मुंबई का सीरियल रेपिस्ट गिरफ्तार, दर्जनभर नाबालिगों को बनाया हवस का शिकार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महानगर और आसपास के इलाकों में एक दर्जन से ज्यादा नाबालिग लड़कियों से बलात्कार के आरोपी को नई मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ नई मुंबई में सात, जबकि आसपास के इलाकों में 15 मामले दर्ज हैं। पुलिस को शक है कि आरोपी ने इससे कहीं ज्यादा वारदातों को अंजाम दिया है। कई मामलों में पीड़ित लड़कियों ने शिकायत ही नहीं दर्ज कराई है। गिरफ्तार आरोपी का नाम रेहान कुरैशी (34) है। पुलिस के मुताबिक रेहान के खिलाफ पिछले साल नई मुंबई में नाबालिग लड़की से बलात्कार के आरोप में पहली FIR दर्ज की गई थी।

इसके बाद आरोपी लगातार नई मुंबई, मुंबई, ठाणे, पालघर जिलों में इस तरह की वारदातों को अंजाम दे रहा था। पुलिस के हाथ आरोपी का CCTV फुटेज लगा था, जिसके बाद लगातार सोशल मीडिया के जरिए लड़कियों और आम लोगों को जागरूक करने और आरोपी को पकड़ने की कोशिश की जा रही थी। कुछ इलाकों में इतना खौफ था कि लोग रात भर पहरा दे रहे थे। नई मुंबई पुलिस ने आरोपी को मीरारोड इलाके से गिरफ्तार किया। आरोपी यहां की वुडलैंड कांप्लेक्स में स्थित शिया कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी में रह रहा था।

कुछ दिनों पहले आरोपी ने पालघर इलाके में दो नाबालिग लड़कियों से बलात्कार किया था। इसके बाद से ही आरोपी की तलाश तेज कर दी गई थी। पीड़ित लड़कियों द्वारा बताए गए हुलिए और CCTV तस्वीरों के आधार पर पुलिस ने आरोपी की शिनाख्त की। इसके बाद किसी तरह खबरियों के जरिए उसका मोबाइल नंबर हासिल किया गया। इसी मोबाइल के लोकेशन के आधार पर पुलिस ने इलाके के कई घरों में दबिश दी और उनमें से एक घर से कुरैशी को दबोच लिया। 

ऐसे फुसलाता था लड़कियों को

आरोपी उन घरों की पहचान करता जहां नाबालिग लड़कियां रहतीं हैं। वह घर का दरवाजा खटखटाता और लड़की को कहता कि उसके पिता उसे बुला रहे हैं। इसके बाद लड़की को सुनसान इलाके में ले जाकर उनके साथ बलात्कार करता। आरोपी कई बार घर के बाहर मिलने वाली अकेली लड़कियों को भी इसी तरह शिकार बनाता था।       

Created On :   27 Sept 2018 7:52 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story