मालकिन का अश्लील वीडियो बनाने वाला नौकर गिरफ्तार

Servant arrested for making porn video of mistress
मालकिन का अश्लील वीडियो बनाने वाला नौकर गिरफ्तार
कर रहा था ब्लैकमेल मालकिन का अश्लील वीडियो बनाने वाला नौकर गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, मुंबई । मुंबई पुलिस ने महिला का अश्लील वीडियो बनाकर उसे सार्वजनिक करने की धमकी देकर पैसे मांगने वाले रसोईए को गिरफ्तार किया है। महिला के यहां काम करने वाले 21 वर्षीय आरोपी ने उस समय वीडियो बना लिया था जब वह नहा रही थी।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी ने एग्जॉस्ट पंखे की खिड़की पर फोन रखकर महिला का वीडियो बनाया था। इसके बाद आरोपी ने महिला को अश्लील वीडियो दिखाकर उससे 6 लाख रुपए की मांग की थी। पैसे न देने पर आरोपी ने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी थी। इससे डरी महिला ने घर वालों को सारी बात बताई और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसका मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

 

Created On :   16 Oct 2021 7:45 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story