- Home
- /
- महामंडल के 69 कर्मियों की सेवा...
महामंडल के 69 कर्मियों की सेवा समाप्त

डिजिटल डेस्क, अमरावती। लगभग दो माह से जारी एसटी महामंडल की हड़ताल का खामियाजा अब यात्रियों के साथ-साथ हड़ताल कर रहे कर्मचारियों को भी भारी नुकसान के तौर पर भुगतना पड़ रहा है। महामंडल द्वारा अब तक कुल 69 कर्मचारियों की सेवाएं पूरी तरह समाप्त कर दी गई है। इनमें सेवाओं से बेदखल हुए कर्मचारियों में 21 कर्मियों को 29 दिसंबर को सेवाआंे से निष्कासित किया गया था। जबकि 33 कर्मचारियों को 30 दिसंबर को आदेश सौंपे गए थे। इसी तरह 15 कर्मचारियों पर यह कार्रवाई की गई है।
सेवाओं से निष्कासित किए गए कर्मचारियों में 44 वाहक, जबकि 23 चालकों व दो तकनीकी कर्मचारियों का समावेश है। हड़ताल कर रहे कर्मचारियों के विरुद्ध बदले की भावना से कार्रवाई किए जाने का अारोप आंदोलन समिति की ओर से लगाया जा रहा है। अमरावती डिपो से 15, वरुड से 16, दर्यापुर से 13, चांदुर रेलवे से 10, बडनेरा से 9 कर्मचारी जबकि परतवाड़ा से 8 कर्मचारी सेवा बेदखल किए गए हंै। महामंडल कर्मचारियों द्वारा सरकार के सामने कई सारे मांगंे रखी गई है। इन मांगों में से अधिकतर मांगें मानी जा चुकी है। इसके बावजूद कुछ प्रमुख मंागाें को लेकर पंेच फंसा हुआ है।
एसटी महामंडल कर्मचारियों की ओर से डिपो प्रशासन द्वारा की जा रही इस कार्रवाई के संदर्भ में आंदोलनरत कर्मचारी न्यायालय की अवमानना का आरोप लगा रहे हैं और यह भी कहा जा रही है कि निलंबन की इस कार्रवाई को कानूनी पहलुओं को परखने के बाद चुनौती भी दी जाएगी। गुरुवार को जिन कर्मचारियों ने प्रशासन को काम पर लौटने का अाश्वासन दिया था। उन्होंने भी हड़ताल खत्म करने से इंकार कर दिया है।
Created On :   14 Jan 2022 12:58 PM IST