- Home
- /
- सरकार से नाराज थे कर्मचारी - डाक मत...
सरकार से नाराज थे कर्मचारी - डाक मत में सभी सीटों पर हारी भाजपा

डिजिटल डेस्क, सतना। जिले की 7 में से 5 सीटों पर भाजपा भले ही कामयाब रही हो,लेकिन सर्विस वोटर भाजपा की शिवराज सिंह सरकार के खिलाफ था। गुस्सा किस कदर था अंदाजा इस तथ्य से लगाया जा सकता है कि डाक मत में कांग्रेस ने हर सीट पर भाजपा को पीछे छोड़ दिया। कुल 10 हजार 831 सर्विस वोटर में से 9 हजार 623 मतदाताओं ने डाक मत पत्र के जरिए मतदान किया। जिसमें से सर्वाधिक 3 हजार 725 वोट कांग्रेस और 2 हजार 609 मत भाजपा के पक्ष में रहे। यानि भाजपा को कांग्रेस ने 1 हजार 116 मतों के अंतर से हराया। सभी 7 सीटों में बसपा को 1 हजार 350 मत मिले और 1 हजार 173 वोट विधि मान्य नहीं पाए जाने पर निरस्त हो गए। जबकि 63 सर्विस वोटर की पसंद नोटा रहा।
निर्दलियों में सबसे आगे डा.रश्मि
नागौद विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस और भाजपा के बाद सर्विस वोटर की तीसरी प्राथमिकता निर्दलीय प्रत्याशी डा.रश्मि सिंह रहीं। इस सीट पर उन्हें 183 डाक मत मिले जबकि बसपा को 109 वोट ही मिले। सतना की शहर सीट से सपाक्स के रामोराम गुप्ता को सिर्फ 166 मत मिले। जबकि मैहर सीट में गोंगपा के मनीष पटेल को 127 मत मिले।
किसे-कितने वोट
विधानसभा क्षेत्र : 7
- कांग्रेस : 3 हजार 725
- भाजपा : 2 हजार 609
- बसपा : 1 हजार 350
- नोटा : 63
- निरस्त : 1 हजार 173
- कुल सर्विस वोटर : 10 हजार 831
- कुल मतदान : 9 हजार 623
फैक्ट फाइल
1- नागौद
- कांग्रेस : 497
- भाजपा : 391
- बसपा : 109
- कुल वोट : 1231
- निरस्त : 11
- नोटा : 9
2- रामपुरबघेलान
- कांग्रेस : 438
- भाजपा : 371
- बसपा : 397
- कुल वोट : 1513
- निरस्त : 270
- नोटा : 6
3- सतना
- कांग्रेस : 758
- भाजपा : 661
- बसपा : 338
- कुल वोट : 2305
- निरस्त : 289
- नोटा : 19
4- चित्रकूट
- कांग्रेस : 500
- भाजपा : 247
- बसपा : 95
- कुल वोट : 1065
- निरस्त : 177
- नोटा : 8
- ----------
5- अमरपाटन
- कांग्रेस : 573
- भाजपा : 315
- बसपा : 202
- कुल वोट : 1331
- निरस्त : 198
- नोटा : 6
6- मैहर
- कांग्रेस : 409
- भाजपा : 256
- बसपा : 76
- कुल वोट : 897
- निरस्त : 0
- नोटा : 5
6- रैगांव
- कांग्रेस : 550
- भाजपा : 368
- बसपा : 88
- कुल वोट : 1281
- निरस्त : 228
- नोटा : 10
Created On :   14 Dec 2018 1:12 PM IST