- Home
- /
- पत्नी की पिटाई कर घर में लगा दी आग
पत्नी की पिटाई कर घर में लगा दी आग

डिजिटल डेस्क, नागपुर। बचत समूह से लोन नहीं मिलने से नाराज पति ने अपना गुस्सा पत्नी पर उतारा और उसकी पिटाई करने के बाद घर को आग लगा दी। नई कामठी थाना क्षेत्र में हुई इस घटना से कुछ समय के लिए हड़कंप मच गया। घटना के बाद पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया। अदालत में पेश करने पर उसे जेल भेज दिया गया है।
बचत समूह से लोन नहीं मिलने से था नाराज
छत्रपति नगर कुंभारे कालोनी निवासी मोनिका (27) और उसका पति एकनाथ गोखे (32) है। मोनिका सफाई का काम करती है, जबकि एकनाथ साप्ताहिक बाजार में कपड़े बेचता है। एकनाथ को रुपए की जरूरत थी, इसलिए उसने मोनिका को बचत समूह से लोन लेने के लिए कहा, लेकिन मोनिका को लोन नहीं मिला। इस बात पर एकनाथ ने मोनिका से विवाद किया और तैश में आकर उसकी पिटाई कर दी। इतने पर ही एकनाथ का गुस्सा शांत नहीं हुआ, तो उसने खुद के घर को आग लगा दी। आग से तीन से चालीस हजार रुपए का नुकसान हुआ है। मोनिका की शिकायत पर एकनाथ को िगरफ्तार कर लिया गया। प्रकरण दर्ज कर उसे शुक्रवार को अदालत में पेश करने पर उसे जेल भेज दिया गया।
Created On :   11 Dec 2021 5:34 PM IST