गिरिडीह में बड़ा हादसा, खदान में धंसे 7 मजदूरों को सुरक्षित निकाला गया बाहर

seven workers were evacuated from the Giridih stone mine accident
गिरिडीह में बड़ा हादसा, खदान में धंसे 7 मजदूरों को सुरक्षित निकाला गया बाहर
गिरिडीह में बड़ा हादसा, खदान में धंसे 7 मजदूरों को सुरक्षित निकाला गया बाहर

डिजिटल डेस्क, गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह जिले में करगाली पत्थर खदान में मिट्टी धंसने से एक बड़ा हादसा हो गया। खदान में करीब सात मजदूर फंस गए थे। बता दें कि इस सभी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। घटना बीते दिन देर शाम हुई। हालांकि ज्यादातर लोग भाग कर बाहर आ गए थे। बताया जा रहा है कि खदान में मिट्टी धीरे-धीरे से धंस रही थी, इस बीच सभी लोग सतर्क हो गए।

 

 

बावजूद इसके चार लोगों को चोटें आई है। खदान में कम्प्रेशर ट्रक्टर से ड्रिलिंग भी हो रही थी। घायलों को रस्सी, सीढ़ी और खटोला के सहारे निकालकर इलाज के लिए भेज दिया गया। अंधेरे के कारण बचाव कार्य मे परेशानी आई। चार से पांच लोगों के दबे होने की अभी भी आशंका जतायी जा रही है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पायी है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। एनडीआरएफ टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गयी है।

 

अवैध खनन का काम चल रहा था

माईंस संचालक बीरू मोदी डोमचांच का रहने वाला है। वहां पर काम कर रहे मजदूर राजेंद्र सिंह ने बताया कि खदान में शाम 5:30 बजे के करीब जब लोग पत्थर निकालने का काम कर रहे थे तभी अचानक भारी मात्रा में चाल धंस गया। खदान के अंदर जाने का रास्ता बंद हो चुका है। खोरीमहुआ एसडीपीओ प्रभात रंजन बरवार व धनवार सीओ सहित धनवार थाने की पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद हैं।

इस खदान से अवैध उत्खनन का कार्य चल रहा था। इस बात की पुष्टि डीएमओ विभूती नारायण प्रसाद ने रविवार को दस्तावेज की जांच कर बताने की बात कही है। हालांकि खदान के पट्‌टाधारी मोदी के साथ कई और पत्थर कारोबारियों का ज्वांईट लाईसेंस की बात कही जा रही है। 

 

दूसरी घटना झारखंड के लातेहार में टोरी-शिवपुर में हुई, जहां ब्रिज नंबर 27 से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई। वहीं दो की घायल की होने की सूचना है। ब्रिज में सरिया सेंट्रिंग का काम चल रहा था। इसी बीच पैर फिसलने से दो मजदूर गिर गए। घायल मजदूरों को बालूमाथ अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक को रिम्स रेफर कर दिया गया। मृतक मजदूर का नाम गणेश्वर यादव है। पिछले कुछ दिन पूर्व भी इसी ब्रिज से गिरकर एक मजदूर की मौत हुई थी। ब्रिज का निर्माण कार्य रॉयल इंफ्रा कम्पनी करा रही है।

Created On :   20 May 2018 3:17 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story