सेवाग्राम आश्रम में कांग्रेस को नहीं मिली बैठक की परमिशन,लोक महाविद्यालय ग्राउंड में होगा प्रोग्राम

Sewagram Ashram Pratishthan has refused to allow Congress meeting
सेवाग्राम आश्रम में कांग्रेस को नहीं मिली बैठक की परमिशन,लोक महाविद्यालय ग्राउंड में होगा प्रोग्राम
सेवाग्राम आश्रम में कांग्रेस को नहीं मिली बैठक की परमिशन,लोक महाविद्यालय ग्राउंड में होगा प्रोग्राम

डिजिटल डेस्क, वर्धा। सेवाग्राम आश्रम प्रतिष्ठान ने अपने यहां कांग्रेस को राष्ट्रीय बैठक करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। अब 2 अक्टूबर को यह बैठक शहर के बैचलर रोड स्थित लोक महाविद्यालय ग्राउंड में होगी। यह बैठक महात्मा गांधी की 149 वीं जयंती पर होने वाली है। जिसमें शामिल होने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सहित 70 वरिष्ठ कांग्रेसी वर्धा पहुंचेंगे। 

पार्टी महासचिव अशोक गहलोत और प्रदेश अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने इस संदर्भ में तैयारियों का जायजा लिया। आश्रम प्रतिष्ठान द्वारा बैठक की अनुमति देने से साफ इनकार करने के बाद दोनों नेताओं ने परिसर के हेलिपैड तथा सर्कस ग्राउंड का भी निरीक्षण किया। पूर्व में सेवाग्राम के बापूराव देशमुख इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में या बायपास स्थित होटल में बैठक होने की भी संभावना जताई जा रही थी। लेकिन  लोक महाविद्यालय सर्कस ग्राउंड को जनसभा के लिए तय कर लिया गया। बैठक की तैयारी के लिए मुंबई अौर दिल्ली से कई कांग्रेसी नेता पहुंचे हैं। जिनमें वर्धा से विधायक रणजीत कांबले खास तौर पर जुटे हुए हैं। 2 अक्टूबर को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जिलाधिकारी कार्यालय स्थित गांधी प्रतिमा से सेवाग्राम तक पदयात्रा करेंगे। इसके बाद सभा का आयोजन किया जाएगा। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर होने वाले इस आयोजन में बड़ी संख्या में कांग्रेसियों के आने की संभावना है। राहुल गांधी की उपस्थिति  में शांति मार्च निकाला जाएगा।

सुरक्षा के लिहाज से फूलप्रूफ नहीं माना
सेवाग्राम को सुरक्षा के लिहाज से फूलप्रूफ नहीं माना गया है। विभागीय आयुक्तालय के आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि एसपीजी की सुरक्षा जरूरतों के मुताबिक, यहां सभा करना सुरक्षित नहीं हो सकता है। इस कारण कांग्रेस को बैठक की अनुमति नहीं दी गई। माना जा रहा था कि सेवाग्राम में अनुमति मिलने से सभी कांग्रेसी एक जगह एकत्रित होकर शांति मार्च में शामिल होंगे। इसी दिन यहां विश्व का सबसे बड़ा चरखा भी लगने वाला है।  

Created On :   26 Sep 2018 8:00 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story