सैलून और स्पाॅ की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, दिल्ली से जुड़े तार

Sex racket was going under the guise of salon and spa
सैलून और स्पाॅ की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, दिल्ली से जुड़े तार
सैलून और स्पाॅ की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, दिल्ली से जुड़े तार

डिजिटल डेस्क, नागपुर। उपराजधानी में शबाब का धंधा काफी फलफूल रहा है। यही कारण है कि पिछले कुछ समय में जिस्मफरोशी के अड्डों का भांडाफोड़ हुआ है। ताजा मामले में एम्प्रेस मॉल की पहली मंजिल पर सैलून में चल रहे सैक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने छापा मारकर एक महिला एजेंट को पीटा एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया। साथ ही तीन युवतियों को हिरासत में लिया है। पूछताछ में पता चला कि इस हाईप्रोफाईल सैक्स रैकेट के तार राजधानी दिल्ली से जुड़े हैं। 

पकडी गई युवतियों में एक दिल्ली की बताई जा रही है। गिरफ्तार महिला का नाम दर्शनी उर्फ खुशी अनिल ढकान, उम्र 35 साल है, जो वाडी की रहने वाली है। पुलिस ने रिकार्ड खंगाला तो पता चला कि इससे पहले उसे अक्टूबर 2017 में सैक्स रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है। यह महिला दलाल दूसरी बार पुलिस के हत्थे चढ़ी है। पुलिस विभाग के सामाजिक सुरक्षा दस्ते ने कार्रवाई को अंजाम दिया। जब्कि एक दिन पहले अजनी चौंक के एक होटल में चल रहे अड्डे पर पुलिस ने छापा मारा था। जहां से पकडी गई रशियन युवतियों को दिल्ली से नागपुर भेजा गया था। 

पुलिस सूत्रों के अनुसार दर्शनी उर्फ खुशी ढकान नामक महिला गांधीसागर तालाब के पास एम्प्रेस मॉल की पहली मंजिल पर शॉप नंबर 102 में सैलून एंड स्पा चलाती थी। जो सैलून के नाम पर देह व्यवसाय करा रही थी। एसएसबी के विक्रमसिंह गौड को गुप्त सूचना मिली थी। जिसके बाद शुक्रवार शाम करीब 5 बजे पुलिस ने सैलून पर छापा मार कार्रवाई करने की योजना बनाई थी। पुलिस ने सैलून में अपना नकली ग्राहक भेजा। जिसे तीन युवतियां दिखाई गईं। एक युवती पसंद करने पर 1500 रुपए में दर्शनी ने सौदा तय किया। उसे अंदर बने कमरे में भेज दिया गया। मौका पाकर उसने पुलिस को इशारा कर दिया। इशारा मिलते ही सामाजिक सुरक्षा दस्ते ने छापा मारा। 

महिला पुलिसकर्मियों ने सैलून की आड़ में देह व्यापार चलाने वाली महिला दलाल दर्शनी को दबोच लिया। दूसरी महिला पुलिसकर्मियों ने सैलून में तीन युवतियों को हिरासत में लिया। गणेशपेठ थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पकडी गई युवतियां शौंक पूरा करने के लिए देह व्यवसाय की दलदल में धकेली गईं। अब दर्शनी और पीडित युवतियों से यह जानने की कोशिश कर रही है कि वह एक दूसरे के संपर्क में कैसे आईं। 

Created On :   21 Sept 2018 8:19 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story