- Home
- /
- शादी का झांसा देकर किशोरियों का यौन...
शादी का झांसा देकर किशोरियों का यौन शोषण, प्रताड़ना से तंग आकर ली पुलिस की शरण

डिजिटल डेस्क, नागपुर। दो किशोरियों के साथ दुष्कर्म करने के दो मामले सामने आए। शादी का झांसा देकर किशोरियों को प्रेमजाल में फांस लिया गया था। मानकापुर और एमआईडीसी थाने में प्रकरण दर्ज किए गए हैं।
1. बाल संरक्षण विभाग को लग गई थी भनक
पीड़ित 17 वर्षीय कfशोरी है। कक्षा 5वीं के बाद उसने पढ़ाई छोड़ दी। उसके बस्ती में अब्दुल रफीक खान (27), मूलत: मध्य प्रदेश के बालाघाट और वर्तमान में नागपुर निवासी रहता है। अब्दुल अरबी भाषा पढ़ाता है। उसने पीड़िता को प्रेमजाल में फांस लिया था और उससे बाल विवाह करने वाला था। अब्दुल ने उससे शादी भी तय कर ली थी, लेकिन बाल संरक्षण विभाग के अधिकारियों को इस बाल विवाह की भनक लग गई और पुलिस की मदद से इस बाल विवाह को होने से रोक लिया। साथ ही अब्दुल से लिखवा लिया कि, वह पीड़िता की आयु 18 वर्ष होने के बाद उससे शादी कर पाएगा। लेकिन अब्दुल ने 13 अप्रैल से 13 मई 2021 के बीच पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया तथा पीड़िता को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगा, जिससे मामला थाने पहंुचा। मानकापुर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अब्दुल को गिरफ्तार किया और अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
2. पड़ोसी ने प्रेमजाल में फंसाया
दुष्कर्म की दूसरी घटना एमआईडीसी थानांतर्गत 16 वर्षीय किशोरी के साथ हुई। किशोरी 11वीं कक्षा में अध्ययनरत है। पड़ोस में रहने वाले युवक ने उसे प्रेमजाल में फांस लिया और शादी का झांसा देकर 4 अक्टूबर 2020 से 3 अप्रैल 2021 के बीच उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता को तीन माह का गर्भ ठहर गया। पीड़िता की तबीयत खराब होने से दुष्कर्म का पता चला। सहायक निरीक्षक हत्तीगोटे ने प्रकरण दर्ज किया। जांच जारी है।
Created On :   15 July 2021 1:34 PM IST