गाड़ी सिखाने और शादी का झांसा देकर यौन शोषण, आरोपी विवाह से मुकरा

Sexual abuse on the pretext of teaching a car and marriage, the accused refused to marry
गाड़ी सिखाने और शादी का झांसा देकर यौन शोषण, आरोपी विवाह से मुकरा
मामला दर्ज गाड़ी सिखाने और शादी का झांसा देकर यौन शोषण, आरोपी विवाह से मुकरा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। गाड़ी सिखाने और शादी के झांसे देकर किशोरी और लावणी डांसर के साथ दुष्कर्म किए जाने के मामले उजागर हुए हैं। हुड़केश्वर और एमआईडीसी थानों में प्रकरण दर्ज किए गए हैं। 

किशोरी को पहले प्रेम संबंधों में  फांसा : पीड़ित 17 वर्षीय किशोरी है। आरोपी अमजद खान सलीम खान (20) है। आरोपी ने गाड़ी सिखाने के बहाने पीड़िता को प्रेम संबंधों में  फांस लिया और इसके बाद शादी का झांसा देकर 1 जुलाई से 13 अक्टूबर 2022 के बीच में उससे दुष्कर्म किया। मामला थाने पहुंचा। एमआईडीसी थाने में प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

गर्भवती होने पर शादी से इनकार किया : लावणी डांसर को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में कार चालक के खिलाफ गुरुवार को हुड़केश्वर थाने में प्रकरण दर्ज किया गया। पीड़ित 25 वर्षीय लावणी डांसर है। आरोपी निजी कार चालक अभिजीत सुरेश सुरोसे (27), अयोध्या नगर निवासी है। किसी समारोह में दोनों की पहचान हुई थी। अभिजीत ने शादी का झांसा देकर पीड़िता को प्रेम संबंधों में फांस लिया। 22 जनवरी से 7 अक्टूबर 2022 के बीच में उससे दुष्कर्म किया। पीड़िता को छह-सात माह का गर्भ ठहरने पर पीड़िता ने अभिजीत पर शादी करने का दबाव बनाया, तो अभिजीत ने साफ शब्दों में शादी करने से इनकार कर दिया। मामला थाने पहुंचा। उप-निरीक्षक शुक्ला ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

 

Created On :   15 Oct 2022 3:56 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story