सेक्सुअल हैरासमेंट : दंपति ने ब्लैकमेलिंग की रकम से खरीदा फ्लैट, कई महिलाओं का शोषण

Sexual Harassment: The couple bought a flat with blackmailing money, exploiting many women
सेक्सुअल हैरासमेंट : दंपति ने ब्लैकमेलिंग की रकम से खरीदा फ्लैट, कई महिलाओं का शोषण
सेक्सुअल हैरासमेंट : दंपति ने ब्लैकमेलिंग की रकम से खरीदा फ्लैट, कई महिलाओं का शोषण

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  प्रतान नगर थानांतर्गत हुए यौन-शोषण मामले के आरोपी दंपति के राज सामने आने लगे हैं। जानकारी के अनुसार, इस दंपति ने कई महिलाओं को अपना शिकार बनाया है। रिश्तेदारों को भी नहीं छोड़ा। ब्लैकमेलिंग की ही रकम से फ्लैट खरीद कर रह रहे थे।  

आठ लाख वसूल किए 
पीड़िता (40) करीब दस वर्ष तक आरोपी रामकिशन जांगीड़ (46) और  उसकी पत्नी सरोज (42) के इशारों पर नाचती रही। पीड़िता की अश्लील वीडियो क्लीपिंग बनाई गई थी। उस क्लीपिंग को वायरल कर दंपति ने पीड़िता का यौन-शोषण तो किया ही, साढ़े आठ लाख रुपए भी वसूल किए। बाद में दंपति ने इसी रकम से दात्ते ले-आउट में फ्लैट लिया। वर्तमान में आरोपी वहीं रहते हैं। इस फ्लैट पर भी उसका यौन शोषण किया गया है। पता चला है कि राजस्थान में भी सरोज ने अपनी ही एक करीबी महिला रिश्तेदार को साजिश के तहत फंसाया था। पीड़िता के साथ हुई कहानी रिश्तेदार महिला के साथ भी दोहराई गई। चर्चा है कि और भी महिलाएं शिकार हुईं हैं, लेकिन बदनामी के कारण सामने नहीं आ रही हैं। प्रकरण में कई चौकाने वाले खुलासे होने की संभावना है। जांच जारी है। 

Created On :   23 July 2020 7:42 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story