तेंदुए को खोजने निकला दस्ता पेड़ों की छांव में सुस्ताते रहा

Shaft kept searching for leopard in the shade of trees
तेंदुए को खोजने निकला दस्ता पेड़ों की छांव में सुस्ताते रहा
तेंदुए को खोजने निकला दस्ता पेड़ों की छांव में सुस्ताते रहा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। गायत्रीनगर में तेंदुए की उपस्थिति रहस्य बनती जा रही है। वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक तेंदुआ कदाचित लौट गया है। इस संभावना को सही मान वनकर्मी भी सुस्त हो गए हैं। तेंदुए की टोह लेने रविवार को पहुंचे खोजी दल के कुछ सदस्य अंबाझरी परिसर में पेड़ों की छांव में सुस्ताते नजर आए। दूसरी ओर गायत्रीनगर में तेंदुए की दहशत अब भी कायम है। 

कयासों को मिलता रहा बल  : वन अधिकारियों के मुताबिक तेंदुए के लौट जाने की पुष्टि हुए बगैर खोजी दल घटनास्थल नहीं छोड़ेगा। इस बीच अंबाझरी उद्यान में तेंदुए के दिखाई देने की खबर भी चर्चा में रही। वन विभाग के अधिकारी यह मान रहे हैं कि तेंदुआ अंबाझरी के जंगल से ही गायत्रीनगर में दाखिल हुआ होगा और अब वहीं लौट गया है। अधिकारी दावा भी कर रहे हैं अंबाझरी उद्यान में तेंदुए के दिखाई देने की खबर मात्र अफवाह है।

झलक तक नहीं मिली : तीन दिन बीतने के बाद भी वनकर्मी व पुलिस दल तेंदुए की झलक तक नहीं पा सके। सीसीटीवी फुटेज में नजर आने वाला तेंदुआ कहां गायब हो गया, इसका पता नहीं चल पा रहा है। रविवार को वन विभाग की एक टीम तेंदुए को पकड़ने के लिए अंबाझरी के आसपास के इलाकों में पहुंची लेकिन यहां तेंदुआ नजर नहीं आया।  

50 से ज्यादा वनकर्मी तैनात : गायत्रीनगर व आसपास के इलाके में तेंदुए को ढूंढ निकालने के लिए तीन पाली में 50 से ज्यादा वनकर्मियों व पुलिस दल की तैनाती की गई है। इस तैनाती से इलाके के लोग भी परेशान हैं। इन लोगों ने जल्द से जल्द तेंदुए को ढूंढ निकालने अथवा परिसर में तेंदुए की मौजूदगी न होने की पुष्टि करने की मांग की है। 
 

Created On :   31 May 2021 2:14 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story