राजस्व प्रकरणोंं के निराकरण में पांचवें स्थान पर शहडोल संभाग

Shahdol Division at the fifth place in resolving revenue segments
राजस्व प्रकरणोंं के निराकरण में पांचवें स्थान पर शहडोल संभाग
राजस्व प्रकरणोंं के निराकरण में पांचवें स्थान पर शहडोल संभाग

डिजिटल डेस्क शहडोल । राजस्व प्रकरणों के निराकरण में शहडोल संभाग की स्थित अब पहले से काफी बेहतर है। करीब आठ माह पहले शहडोल संभाग पूरे प्रदेश में दसवें स्थान पर था। आज की स्थिति में संभाग पांचवें स्थान पर आ गया है। वहीं संख्यात्मक दृष्टि से प्रदेशभर में प्रकरणों के पंजीकरण में आठवें और निराकरण में सातवें स्थान पर है शहडोल जिला।  
   रेवेन्यू केस मैनेजमेंट सिस्टम (आरसीएमएस) में केस निराकरण की स्थिति के अनुसार शहडोल संभाग में कुल पंजीकृत प्रकरणों की संख्या 58698 है। इनमें से 35339 प्रकरण निराकृत हो चुके हैं। निराकरण का प्रतिशत 62.50 है। शहडोल से आगे चल रहे होशंगाबाद, जबलपुर और भोपाल में भी कोई ज्यादा अंतर नहीं है। जबलपुर जहां 67.09 प्रतिशत के साथ प्रदेश में दूसरे स्थान पर है, वहीं 66.96 फीसदी के साथ भोपाल तीसरे और 66.16 फीसदी प्रकरणों के निराकरण के साथ होशंगाबाद संभाग चौथे स्थान पर है। होशंगाबाद संभाग में तो दर्ज प्रकरण शहडोल से काफी कम हैं। वहां कुल 44651 प्रकरण ही दर्ज हैं। शहडोल संभाग में कुल लंबित प्रकरणों में से पांच वर्ष से अधिक के लंबित प्रकरणों की संख्या 1788 है।आज की स्थिति में शहडोल 36वें स्थान पर, उमरिया 27वें और अनूपपुर 42वें स्थान पर है।
सीएस ने लगाई थी फटकार
पिछली बार जब प्रमुख सचिव राजस्व प्रकरणों की समीक्षा करने शहडोल आए थे तब शहडोल की स्थिति ठीक नहीं थी। संभाग जहां 10वें स्थान पर था, वहीं शहडोल जिला 49वें नंबर पर अनूपपुर 50वें नंबर पर और उमरिया 46वें स्थान पर था। सीएस ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए जल्द से जल्द प्रकरणों के निराकरण के आदेश दिए थे। आज की स्थिति में शहडोल 36वें स्थान पर, उमरिया 27वें और अनूपपुर 42वें स्थान पर है।
काफी सुधार है
राजस्व मामलों के निराकरण में काफी सुधार आया है। तीनों जिलों की स्थिति में लगातार सुधार आ रहा है। आने वाले दिनों में हमारी पोजीशन और भी अच्छी होगी।
रजनीश श्रीवास्तव कमिश्नर शहडोल

 

Created On :   23 March 2018 1:43 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story