दबदबा बनाने के चक्कर में पिट गया "शाहरूख' 

Shahrukh got beaten up in the affair to dominate
दबदबा बनाने के चक्कर में पिट गया "शाहरूख' 
अमरावती दबदबा बनाने के चक्कर में पिट गया "शाहरूख' 

डिजिटल डेस्क,अमरावती। कोल्हे हत्याकांड में गिरफ्तार सातों आरोपियों को न्यायिक हिरासत के तहत मुंबई में आर्थर  रोड जेल मंे रखा गया है, लेकिन जेल में जाने के बाद शाहरूख पठान ने  कैदियों को जैसे ही बताया कि उसने नूपुर शर्मा के समर्थन मे कोल्हे की हत्या की है। वहां मौजूद पांच कैदियाें ने शाहरूख पर जानलेवा हमला करने की घटना सामने आई है। यह घटना शनिवार रात घटित हुई है। इसकी शिकायत एनएम थाने में भी की गई है।

जानकारी के मुताबिक  उमेश कोल्हे हत्याकांड मामले में अमरावती पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। लेकिन यह मामला संवेदनशील होने से इस मामले की जांच और आरोपी राष्ट्रीय जांच एजेंसी को साैंप दिए गए। सभी आरोपियों को 25 दिन रिमांड में रखने के बाद 22 जुलाई काे उन्हें अदालत में पेश किया गया था। अदालत ने सभी आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत के तहत जेल भेजा। सभी आराेपियाें को आर्थर रोड स्थित जेल में  शुक्रवार की  शाम बैरेक क्रं 7 में रखा गया। शनिवार 23 जुलाई की रात एक बजे के दौरान बैरेक के आरोपी जाग रहे थे।

इस समय वहां पर कैदी अल्पेश पटेल, हेमंत मनेरीया, श्रावण अढाउ, संदीप जाधव और अरविंद यादव भी थे। जिन पर कई संगीन मामले दर्ज हंै। कोल्हे हत्याकांड में शामिल शाहरूख पठान जेल में अपना दबदबा बनाना चाहता था। शाहरूख ने उन पांच कैदियों को बताया कि नूपुर शर्मा का सर्मथन करने पर उसने उमेश कोल्हे की हत्या ही है। यह सुनकर वह पांच कैदी बौखला गए और उन्होंने शाहरूख पर जानलेवा हमला बोल दिया। बिगड़ते मामले को देख वहां पर मौजूद जेल कर्मियों ने तत्काल  मौके पर पहंुचकर शाहरूख को उन पांचों के चंगुल से छुडाया।  शाहरूख को गंभीर चाेट आने से यह मामला पुलिस थाने पहुंचा। जेल प्रशासन द्वारा की गई शिकायत पर एनएम थाने में पांचो कैदियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल कोल्हे हत्याकांड के आरोपी और उन कैदियों को अलग-अलग बैरेक में रखा गया है। 

Created On :   28 July 2022 12:18 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story