- Home
- /
- शक्ति दुबे बेटी बचाओ-बेटी पढाओ...
शक्ति दुबे बेटी बचाओ-बेटी पढाओ अभियान की बनी ब्राण्ड एम्बेसडर

By - Bhaskar Hindi |15 Nov 2022 10:33 AM IST
पन्ना शक्ति दुबे बेटी बचाओ-बेटी पढाओ अभियान की बनी ब्राण्ड एम्बेसडर
डिजिटल डेस्क पन्ना। पन्ना जिले में बेटी बचाओ-बेटी पढाओ अभियान में जागरूकता के लिए शक्ति दुबे को ब्राण्ड एम्बेसडर बनाया गया है। कलेक्टर संजय कुमार मिश्र ने आज शक्ति दुबे को अभियान के तहत ब्राण्ड एम्बेसडर बनाए जाने संबंधी प्रमाण पत्र सौंपा और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आत्मविश्वास और उत्साह के साथ महिलाओं के उत्थान और विभिन्न क्षेत्रों में बराबर सहभागिता व लिंगानुपात बढाने के लिए कार्य करने की अपेक्षा की। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी उदल सिंह ठाकुर भी उपस्थित थे।
Created On :   15 Nov 2022 4:03 PM IST
Next Story