- Home
- /
- शिंदे ने निर्दलीय विधायक जोरगेवार...
शिंदे ने निर्दलीय विधायक जोरगेवार से किया संपर्क

डिजिटल डेस्क, चंद्रपुर। एकनाथ शिंदे गुट से शिवसेना में दो फाड़ होने के चलते राज्य की महाविकास आघाड़ी सरकार की स्थिरता पर सवाल खड़े हो गए हैं। ऐसे में फिर छोटे दलों व निर्दलीय विधायकों की भूमिका महत्वपूर्ण हो गई है। समर्थन के साथ उन्हें अपने खेमे में लेने के लिए जोर लगाया जा रहा है। इस बीच चंद्रपुर के निर्दलीय विधायक किशोर जोरगेवार को मंत्री एकनाथ शिंदे ने फाेन से संपर्क किया है। दरम्यान दैनिक भास्कर द्वारा पूछने पर किशोर जोरगेवार ने मंगलवार को शिंदे ने फोन कर संपर्क करने की पुष्टि की है। विधायक जोरगेवार का कहना है कि पहले यहां की जनता के अलावा अन्य सहयोगी, निर्दलीय विधायकों, अलग-अलग पार्टी के मित्रों से चर्चा करेंगे। आगे क्या हो सकता है, क्या होनेवाला है, उचित निर्णय क्या होगा इन सभी बातों का पूर्व अनुमान व सर्वकष विचार कर भूमिका तय की जाएगी।
Created On :   22 Jun 2022 9:23 PM IST