- Home
- /
- शिंदे गुट की युवा सेना कार्यकारिणी...
शिंदे गुट की युवा सेना कार्यकारिणी सदस्य घोषित

डिजिटल डेस्क, मुंबई। शिवसेना के शिंदे गुट ने युवा सेना कार्यकारणी के सदस्यों की घोषणा कर दी है। शिंदे गुट के युवा सेना कार्यकारणी सदस्य के रूप में विदर्भ से ऋषि जाधव व विठ्ठल सरप पाटील, मराठवाड़ा से अभिमन्यू खोतकर व अविनाश खापे-पाटील, उत्तर महाराष्ट्र से अविष्कार भुसे को शामिल किया गया है। शिवसेना के शिंदे गुट के प्रवक्ता किरण पावसकर ने युवा सेना की कार्यकारिणी के सदस्यों का ऐलान किया। पावसकर ने बताया कि कार्यकारिणी में कोंकण से रायगड, रत्नागिरी व सिंधुदुर्ग जिले से विकास गोगावले, रुपेश पाटील और राम राणे को नियुक्त किया गया है। जबकि पश्चिम महाराष्ट्र से किरण साली व सचिन बांगर, कल्याण व भिवंडी से दीपेश म्हात्रे और प्रभुदास नाईक को कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। ठाणे, नई मुंबई व पालघर से नितीन लांडगे, विराज म्हामुणकर, ममित चौगुले और राहुल लोंढे को जगह दी गई है। वहीं मुंबई से समाधान सरवणकर, राज कुलकर्णी, राज सुर्वे और प्रयाग लांडे को शामिल किया गया है। पावसकर ने कहा कि युवा सेना प्रमुख, उपाध्यक्ष और सचिव पद पर नियुक्ति बाद में की जाएगी। उन्होंने कहा कि युवा सेना कार्यकारिणी के सभी सदस्य पहले शिवसेना विधायक आदित्य ठाकरे के साथ काम कर चुके हैं। यह सभी पदाधिकारी आदित्य को छोड़ने के बाद अब मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को समर्थन देने का फैसला किया है।
Created On :   1 Oct 2022 3:21 PM IST